Jaguar Fighter Jet: चूरू में क्रैश हुए जगुआर लड़ाकू विमान की कितनी है कीमत, भारत के पास कितने हैं ऐसे जेट्स
Jaguar Fighter Jet: भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान राजस्थान के चूरू जिले के बणोदा गांव के पास खेत में आज (09 जुलाई) की दोपहर करीब 1:25 बजे क्रैश हो गया। एयरफोर्स के मुताबिक इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। किसी भी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस जगुआर फाइटर जेट ने श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरी थी। ये जेट टू सीटर था और इसका इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई है।
यह पहली बार नहीं है जब जगुआर जेट क्रैश हुआ हो। पिछले पांच महीनों में देश भर में तीन जगुआर विमान क्रैश हो चुके हैं। अप्रैल 2025 में भी ऐसा ही एक जगुआर दो-सीटर विमान गुजरात के जामनगर एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ देर बाद गिर गया था। उस वक्त तकनीकी खराबी के चलते पायलटों ने समय रहते इजेक्ट कर लिया था। ऐसे में जगुआर लड़ाकू विमान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। तो आइए जानते हैं जगुआर जेट की कीमत क्या है, क्या खूबियां हैं और भारत के पास अभी कितने ऐसे विमान हैं।

🔴 भारत के पास कितने Jaguar फाइटर जेट हैं?
- wion की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2025 तक भारतीय वायुसेना लगभग 115 जगुआर विमानों का संचालन कर रही है। इन 115 में से केवल करीब 83 ही ऑपरेशन के लिए तैयार रहते हैं। जिससे मिशन-सक्षमता दर लगभग 72 प्रतिशत है।
- 1979 से 2008 के बीच भारत ने कुल 140 जगुआर फाइटर जेट वायुसेना में शामिल किए थे। लेकिन अप्रैल 2025 तक इनमें से करीब 115 विमान सेवा में हैं।
🔴 Jaguar की कीमत कितनी होती है?
- Jaguar fighter jet cost: जगुआर लड़ाकू विमान की कीमत कोई निश्चित संख्या नहीं है, ये कई कारणों की वजह से अलग-अलग हो सकती है, जैसे कि कोई खास मॉडल, अपग्रेड और यह कि यह नया है या इस्तेमाल किया हुआ।
- एक इस्तेमाल किया हुआ जगुआर लगभग ₹150 से ₹190 करोड़ (लगभग ₹18 से ₹23 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा जा सकता है।
- अगर किसी पुराने जगुआर को अपग्रेड किया जाए, तो उसकी कीमत और भी बढ़ सकती है। उदाहरण के लिए, जब भारत इन जेट्स में नया इंजन (Honeywell F125IN) लगाने की योजना बना रहा था, तब एक विमान को अपग्रेड करने में ₹210 करोड़ तक खर्च आता है।
🔴 कौन-कौन से रोल निभाते हैं Jaguar जेट?
भारतीय वायुसेना के जगुआर जेट्स तीन अलग-अलग रोल निभाते हैं:
- Jaguar IS - सिंगल सीट, सीधे हमले और गहरे दुश्मन इलाके में जाकर हमला करने में माहिर। (करीब 78 विमान)
- Jaguar IB - डुअल सीट ट्रेनर वर्जन, जिससे नए पायलट्स को ट्रेनिंग दी जाती है। (करीब 27 विमान)
- Jaguar IM - समुद्री मिशनों में इस्तेमाल होते हैं, खासकर जहाजों को निशाना बनाने के लिए। (करीब 8 विमान)
🔴 कहां तैनात हैं Jaguar स्क्वाड्रन?
भारत में कुल 6 स्क्वाड्रन Jaguar जेट्स के लिए हैं:
- 4 स्क्वाड्रन: फुल अटैक ऑपरेशन के लिए (No. 5, 14, 16, 27)
- 1 स्क्वाड्रन: समुद्री मिशनों के लिए (No. 6)
- 1 स्क्वाड्रन: ट्रेनिंग और ऑपरेशन दोनों के लिए (No. 224)
- हर स्क्वाड्रन में औसतन 20 विमान होते हैं।
🔴 Jaguar का भविष्य क्या है?
- जगुआर जेट्स अब पुराने हो चले हैं और इन्हें मेंटेन करना महंगा व मुश्किल होता जा रहा है।
- 2028 से 2031 के बीच लगभग 60 पुराने जगुआर विमानों को रिटायर किया जाएगा।
- इनकी जगह तेजस MK1A और MK2 जैसे नए भारतीय जेट्स लाए जाएंगे।
- फिलहाल वायुसेना लगभग 60 जगुआर जेट्स को DARIN-III स्टैंडर्ड पर अपग्रेड कर रही है, जिसमें आधुनिक AESA रडार और मिसाइल सिस्टम लगेंगे। इससे उनकी सर्विस लाइफ 2035 तक बढ़ाई जा रही है।
🔴 क्यों है Jaguar अब भी जरूरी?
भले ही जगुआर पुराने हो चुके हैं, लेकिन गहरे दुश्मन क्षेत्र में हमला करने की क्षमता इन्हें आज भी वायुसेना का भरोसेमंद हथियार बनाती है। हालांकि, पुरानी तकनीक और स्पेयर पार्ट्स की कमी जैसे मुद्दे इनके रख-रखाव को चुनौतीपूर्ण बना रहे हैं। लेकिन जब तक तेजस जैसे नए जेट्स पूरी तरह से ऑपरेशनल नहीं हो जाते, जगुआर वायुसेना की ताकत में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।
जगुआर भले ही अब सेवा से बाहर होने की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन आज भी ये भारतीय वायुसेना के सबसे भरोसेमंद और घातक फाइटर जेट्स में से एक हैं। ताजा हादसे ने यह सवाल जरूर खड़ा किया है कि इनकी सेवा कितनी सुरक्षित और कारगर है, लेकिन जब तक इनके विकल्प पूरी तरह तैयार नहीं होते, तब तक जगुआर भारतीय आकाश की निगरानी में लगे रहेंगे।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications