पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे को कोर्ट में पेश किया गया
पटियाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी जगतार सिंह तारा को को आज पुलिस ने पटियाला हाईकोर्ट में पेश किया। जगतार सिंह तारा को भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे पांच दिन की हिरासत में भेज दिया।
गौरतलब है कि जगतार सिंह तारा को हाल में थाइलैंड में गिरफ्तार किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के प्रमुख साजिशकर्ता जगतार सिंह तारा बब्बर खालसा का मुख्य आतंकी है। तारा को थाइलैंड से गिरफ्तार करने के बाद कल ही भारत लाया गया था।
बेअंत सिंह की हत्या के बाद तारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन जनवरी, 2004 में चंडीगढ़ के बुड़ैल जेल में 110 फीट लंबी सुरंग बनाकर दो अन्य आतंकियों के साथ वह फरार हो गया था। तारा की तलाश में भारत की एजेंसियाां तकरीबन 11 साल से कर रही थी।
जगतार सिंह तारा ने बेअंत सिंह की 31 अगस्त, 1995 को चंडीगढ़ स्थित सचिवालय परिसर में ही हत्या कर दी गई थी। बेअंत सिंह की हत्या एक आत्मघाती हमले में की गयी थी जिसमें 17 अन्य लोगों की भी मौत हुई थी।