Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ का पहला बयान, कहा- फ्लाइट मिस हो जाए, जिम्मेदारी नहीं छोड़ सकते

Jagdeep Dhankhar First Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने अचानक इस्तीफे के चार महीने बाद शुक्रवार को भोपाल में वरिष्ठ RSS पदाधिकारी मनमोहन वैद्य की पुस्तक 'हम और यह विश्व' के विमोचन कार्यक्रम में पहली बार सार्वजनिक रूप से संबोधन दिया।

इस कार्यक्रम में धनखड़ ने अपने हालिया इस्तीफे की पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके लिए कर्तव्य हमेशा सर्वोपरि है-फ्लाइट जैसी निजी प्राथमिकताएँ बाद में आती हैं।

jagdeep-dhankhar-first-statement-after-resignation

"ड्यूटी नहीं छोड़ सकता"-धनखड़ का बयान

कार्यक्रम के दौरान जब एक व्यक्ति मंच पर यह याद दिलाने पहुंचा कि धनखड़ की शाम 7:30 बजे दिल्ली की फ्लाइट है, तो पूर्व उपराष्ट्रपति ने मुस्कराते हुए प्रतिक्रिया दी-मैं फ्लाइट पकड़ने के लिए ड्यूटी नहीं छोड़ सकता और मित्रों, मेरा हालिया अतीत इसका प्रमाण है। उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में उनके अचानक इस्तीफे की ओर इशारा माना जा रहा है, जिसे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से दिया था, लेकिन इस पर कई तरह की अटकलें भी लगाई जाती रही हैं।

जगदीप धनखड़ ने मनमोहन वैद्य की नई पुस्तक 'हम और यह विश्व' की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक RSS के खिलाफ फैलाए गए प्रोपेगेंडा को चुनौती देती है, खासकर वह आरोप जिसमें संघ को चरम-दक्षिणपंथी संगठन बताकर महात्मा गांधी की हत्या से जोड़ने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा यह आरोप पूरी तरह आधारहीन है। यह पुस्तक बताती है कि कैसे कथानक गढ़े जाते हैं और लोग उनके चक्रव्यूह में फंस जाते हैं।

चक्रव्यूह में फँसना आसान, निकलना मुश्किल

धनखड़ ने आज की सूचना-युद्ध (Information Warfare) और तकनीकी उथल-पुथल पर भी चिंता जताई। उन्होंने AI, IoT, ब्लॉकचेन, मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों के कारण विश्व व्यवस्था में चल रही सभ्यतागत प्रतिस्पर्धा का उल्लेख करते हुए कहा-इन चुनौतियों के बीच भारत को अपनी गहरी सभ्यतागत विरासत से दिशा लेनी होगी। यही हमारा 'नॉर्थ स्टार' है, यही प्रकाशस्तंभ है। धनखड़ ने कहा कि समाज में कुछ लोग नैतिकता, आध्यात्मिकता और बौद्धिक संतुलन से दूर होते जा रहे हैं, और यही आज की सबसे बड़ी चुनौती है।

इस्तीफे के बाद पहली सार्वजनिक मौजूदगी

जगदीप धनखड़ ने जुलाई 2025 में उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सहयोग और सामंजस्यपूर्ण कार्य संबंधों का आभार व्यक्त किया था। सितंबर 2025 में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल CP राधाकृष्णन ने जीतकर धनखड़ का स्थान लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+