क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पुरी-अहमदाबाद में धूमधाम से निकली जगन्नाथ रथयात्रा, पीएम मोदी-राहुल गांधी ने दी बधाई

9 दिनों तक चलने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच आज से ओडिशा और गुजरात में शुरू हो गई है।

By Dharmender Kumar
Google Oneindia News

नई दिल्ली। 9 दिनों तक चलने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच आज से ओडिशा और गुजरात में शुरू हो गई है। ओडिशा के पुरी में रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा अपने घर यानी जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर जाते हैं। गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर माना जाता है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हुई रथयात्रा की सुबह की आरती में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शामिल हुए। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सोने की झाड़ू लगाकर रथयात्रा का शुभारंभ किया।

Jagannath Rath Yatra

Newest First Oldest First
3:57 PM, 14 Jul

पुरी की भगवान जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 9 दिनों तक चलने वाले उत्सव में 10 लाख लोगों के आने की उम्मीद
3:52 PM, 14 Jul

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर रेत से बनाई भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की कलाकृति
2:56 PM, 14 Jul

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी जगन्नाथ यात्रा की शुभकामनाएं, ट्विटर पर लिखा- भगवान जगन्नाथ सभी के ऊपर आशीर्वाद की वर्षा करें
2:52 PM, 14 Jul

पुरी और अहमदाबाद में धूमधाम से निकल रही है जगन्नाथ रथयात्रा, जयघोष के साथ दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु
1:24 PM, 14 Jul

दिल्ली के हौज खास में श्री नीलाचला सेवा संघ जगन्नाथ मंदिर ने निकाली जगन्नाथ रथयात्रा, दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
12:15 PM, 14 Jul

65 फीट लंबा और 65 फीट चौड़ा है भगवान बलभद्र का तालध्वज रथ, नारियल की लकड़ी से बने हैं तीनों रथ
12:09 PM, 14 Jul

सबसे पीछे चल रहा है नंदीघोष नाम के रथ पर भगवान जगन्नाथ का रथ, जयघोष के साथ दर्शनों के उमड़े भक्त
12:08 PM, 14 Jul

रथयात्रा में सबसे आगे चल रहा है ताल ध्वज पर भगवान बलभद्र का रथ और उनके पीछे पद्म ध्वज रथ पर माता सुभद्रा का रथ
11:21 AM, 14 Jul

जगन्नाथ मंदिर से निकले भगवान बलभद्र, भगवान जगन्नाथ और देवी सुभद्रा के रथ, दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में उमड़े भक्त
10:40 AM, 14 Jul

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के शुभारंभ पर दी देशवासियों को बधाई, मांगा आशीर्वाद
10:09 AM, 14 Jul

जगन्नाथ मंदिर से निकला भगवान बलभद्र का रथ, दर्शनों के लिए भक्तों का उमड़ा सैलाब, लाल और हरे रंग के रथ में निकले भगवान बलभद्र
9:54 AM, 14 Jul

भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर है गुंडिचा मंदिर, 9 दिनों तक चलेगा रथयात्रा का उत्सव, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
9:54 AM, 14 Jul

ओडिशा के पुरी में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, गुंडिचा मंदिर जाएंगे भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा
9:42 AM, 14 Jul

ओडिशा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भगवान की आरती कर लिया आशीर्वाद, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
9:27 AM, 14 Jul

पीएम मोदी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर भेजी भगवान जगन्नाथ के लिए भोग सामग्री, देशवासियों को दी बधाई
9:27 AM, 14 Jul

गुजरात के अहमदाबाद में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने यात्रा मार्ग पर सोने की झाड़ू लगाकर किया रथयात्रा का शुभारंभ
9:27 AM, 14 Jul

गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, सुबह की आरती में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
9:24 AM, 14 Jul

ओडिशा के पुरी में आज से शुरू भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

Comments
English summary
Jagannath Rath Yatra Live Puri Ahmedabad Gujarat.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X