लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें जीतेंगे PM मोदी? जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने की भविष्यवाणी
Rambhadracharya Prediction on Lok Sabha Election: अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। हाल ही में राम मंदिर उद्घाटन से पहले उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
वहीं अब उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी और पीएम मोदी कितनी सीटें जितेगी? राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी भविष्यवाणी की है।

मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर बोले जगद्गुरु
अयोध्या में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में भी बताया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मीडिया से संत रामभद्राचार्य जी ने कहा कि अभी मैं भावुक हूं। आज तो मेरी वही स्थिति है, जो वनवास से भगवान राम के लौटने के समय वशिष्ठ जी की थी। इससे आगे मैं अब क्या कहूं?"
पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद
वहीं पीम मोदी से मुलाकार पर उन्होंने कहा, "उन्होंने (पीएम मोदी) हमारा हालचाल लिया और पूछा कहिए महाराज। फिर हमने कहा आनंद है। आपका मंगल हो।" साथ ही पीएम मोदी पर आशीर्वाद को लेकर गुरु रामभद्राचार्य जी ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि प्रसन्न रहिए, सफल होइए।
बताया कितनी सीटें जीतेगी बीजेपी?
वहीं पीएम मोदी के 2024 के चुनाव के जीतने के सवाल पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जीत जाएंगे। 350 से ऊपर सीटें आएंगी। आप भी सुनिए गुरु रामभद्राचार्य जी का बयान...
आपको बता दें कि इससे पहले भी संत रामभद्राचार्य ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की लेकर भविष्यवाणी की थी। 3 नवंबर, 2023 को एक भागवत कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि देश के अगले प्रधानमंत्री फिर से नरेन्द्र मोदी बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications