'गे नहीं हूं', कह बालकनी से कूदकर जान देने वाले छात्र के केस में 2 अन्य गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न की जांच शुरू
'मैं गे नहीं हूं', कह बालकनी से कूदकर जान देने वाले छात्र के मामले में 2 अन्य गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न की जांच शुरू
Jadavpur student Death case: कोलकाता पुलिस ने जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग के कारण यूनिवर्सिटी में हुई 18 वर्षीय बंगाली ऑनर्स के फर्स्ट ईयर स्नातक छात्र स्वप्नदीप कुंडू की मौत में मामले दो और छात्रों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब स्वप्नदीप कुंडू के साथ रैगिंग हो रही थी तो ये दोनों मौके पर मौजूद थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपशेखर दत्ता (19) और मनोतोष घोष (20) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में रविवार को पेश किया गया, जिसके बाद 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि दोनों गिरफ्तार छात्र मुख्य आरोपी सौरव चौधरी, जो जादवपुर यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र है, के कहने पर मृतक स्वप्नदीप कुंडू को मानसिक रूप से परेशान किया था। मुख्य आरोपी सौरव चौधरी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
कोलकाता पुलिस बताया कि स्वप्नदीप के पिता द्वारा पूर्व छात्र सौरव चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों छात्रों ने कैसे किया स्वप्नदीप कुंडू को परेशान
पुलिस ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''गिरफ्तार छात्र दीपशेखर और मनोतोष ने मृतक छात्र स्वप्नदीप कुंडू पर मानसिक रूप से दबाव डाला। दोनों ने स्वप्नदीप कुंडू को मानसिक रूप से परेशान किया। हमने अपनी जांच के दौरान कथित रैगिंग में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता पाई। इसके बाद, हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।''
दीपशेखर अर्थशास्त्र विभाग में सेकेंड ईयर का छात्र है, जबकि मनोतोष जादवपुर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग का छात्र है। ये दोनों मुख्य छात्रावास में रहते हैं जहां स्वप्नदीप कुंडू इमारत की दूसरी मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई।
'I am not gay' कह बालकनी से कूदा था स्वप्नदीप कुंडू
रिपोर्ट के मुताबिक स्वप्नदीप कुंडू को मुख्य आरोपी सौरव चौधरी शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत बुरी तरह प्रताड़ित कर रहा था। बालकनी से गिरने से पर स्वप्नदीप कुंडू का शव नग्न अवस्था में मिला था।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि बालकनी से कूदने से पहले स्वप्नदीप कुंडू एक ही बात बार-बार बोल रहा था, 'मैं गे नहीं हूं, मैं गे नहीं हूं...।'' स्वप्नदीप कुंडू 9 अगस्त की रात करीब 11.45 बजे मुख्य छात्रावास भवन की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिर गए थे। जिसमें उनको गंभीर चोट आई थी। गुरुवार की सुबह 3.40 बजे अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत भी हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications