मेड की दादी का हुआ निधन तो उसके घर पहुंचे जैकी श्रॉफ, वहां जाकर किया ऐसा काम कि होने लगी वाहवाही
मेड की दादी का हुआ निधन तो उसके घर पहुंचे जैकी श्रॉफ, वहां जाकर किया ऐसा काम कि होने लगी वाहवाही
मुंबई: बॉलीवुड के जग्गू दादा यानी अभिनेता जैकी श्रॉफ इन दिनों अपने एक काम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में जैकी श्रॉफ अपनी मेड की दादी के निधन के बाद उनके पुणे स्थित घर पर गए थे। जैकी श्रॉफ यहां मेड के परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए गए थे। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में जग्गू दादा जमीन पर बैठकर मेड के परिवार वालों को सांत्वना दे रहे हैं। ये देख जैकी श्रॉफ के फैन्स काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा है कि इतने बड़े स्टार होने के बाद भी आम आदमी की तरह जैकी श्रॉफ का किया गया बर्ताव काबिल के तारीफ है।

जैकी श्रॉफ के मुंबई स्थित घर में काम करने वाली मेड दीपाली तुपे की दादी का गुरुवार को निधन हो गया था। जैकी श्रॉफ को जैसे ही इस बात का पता चला वो शुक्रवार की शाम मेड दीपाली तुपे के घर पुणे पहुंच गएं। पुणे में दीपाली तुपे का घर मावल तहसील के पवनानगर में है। दीपाली तुपे अभिनेता जैकी श्रॉफ के घर कई सालों से काम कर रही हैं।
जैकी श्रॉफ यहां दीपाली तुपे के घर एक घंटे तक रूके। इस दौरान वह शोकाकुल परिवार के साथ जमीन पर बैठे दिखे थे। जैकी श्रॉफ को जमीन पर बैठकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बनाता देखे लोगों को काफी पसंद आया है। सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ की सादगी की तारीफ की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैकी की मेड दीपाली तुपे की दादी का नाम तन्हाबाई ठाकरे था। 100 साल की उम्र में बीते गुरुवार की रात उनका निधन हुआ था। इसके बाद दीपाली तुपे आनन-फानन में प्राइवेट टैक्सी लेकर मुंबई से पुणे पहुंची थी। उसके ठीक एक दिन बाद जैकी भी अपनी टीम के साथ पुणे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications