Twitter: 'आपका ऑफिस बंद करा देंगे, अगर किसान आंदोलन को...', जैक डोर्सी ने केंद्र पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Jack Dorsey On Twitter:ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जैक डोर्सी ने कहा कि किसान आंदोलन से जुड़े कई ट्विटर अकाउंट बंद करने के लिए भारत सरकार की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं मुझे ट्विटर को भारत में बंद करने की भी धमकी मिल रही थी। इसके अलावा कर्मचारियों के घर रेड मारने की भी धमकी मिल रही थी।

Jack Dorsey Twitter

किसान आंदोलन से जुड़े ट्विटर अकाउंट बंद करने का था दबाव
जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ देश में हुए विरोध प्रदर्शन के समय सरकार ने आलोचना करने वाले कई ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश दिए थे। डोर्सी ने दावा किया कि भारत सरकार की तरफ से उन पर दबाव बनाया गया और ट्विटर (Twitter) को भारत में बंद करने की भी धमकी दी गई।

हमारे कर्मचारियों के घर रेड करने की मिल रही थी धमकी
जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने कहा कि किसान आंदोलन से जुड़े ट्विटर अकाउंट बंद नहीं करने पर हमारे भारतीय कर्मचारियों को भी धमकी मिलने लगी थी। सरकार की तरफ से उनके कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी की बात कही गई। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने पर ऑफिस बंद करने की भी धमकी दी गई। डोर्सी ने कहा कि यह सब भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हुआ।

जैक डोर्सी ने भारत की तुलना तुर्की से की
जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने तुर्की का भी उदाहरण दिया और बताया कि वहां भी सरकार की तरफ से ट्विटर को उनके देश में बंद करने की धमकी दी गई थी। डोर्सी ने कहा कि तुर्किए में उनकी कंपनी ने सरकार के खिलाफ कई मुकदमे लड़े और जीते भी। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में इस चीज की उम्मीद नहीं थी।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुआ था जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
बता दें कि 25 नवंबर 2020 को तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन शुरु हुआ था। किसान संगठनों का कहना था कि इस कानून के जरिए सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP) को खत्म कर देगी और उन्हें उद्योगपतियों के रहमोकरम पर छोड़ देगी। जबकि, सरकार का तर्क था कि इन कानूनों के जरिए कृषि क्षेत्र में नए निवेश का अवसर पैदा होंगे और किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+