VIDEO : चलती बस में रुक गई ड्राइवर की धड़कनें, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर में चलती बस के ड्राइवर को हार्ट अटैक आया जिसके कारण सड़क दुर्घटना हुई। कई लोग बस की चपेट में आ गए। एक व्यक्ति की मौत हुई औऱ कई घायल हो गए।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बस ड्राइवर को हार्ट अटैक आया। चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक के कारण बस बेकाबू हो गई और सड़क पर मौजूद कई लोग बस की चपेट में आ गए। बस ड्राइवर की मौत के अलावा एक राहगीर की भी मौत होने की सूचना है। कई लोग बेकाबू बस की चपेट में आने के कारण घायल भी हुए हैं। हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Recommended Video
अनुराग द्वारी (@Anurag_Dwary) हैंडल से ट्वीट की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक सिग्नल पर कई वाहन सवार ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे हैं। तभी लाल रंग की एक बस पीछे से आती है और सभी लोगों को रौंदती हुई आगे बढ़ जाती है।

बस की चपेट में कई दोपहिया वाहन सवाल आ गए। एक ई-रिक्शा वाला भी बस की चपेट में आया। कई लोगों को कुचलती हुई बस सिग्नल क्रॉस करने बाद भी कई मीटर तक घिसटती रही। पहिये के नीचे फंसे लोग भी बस के साथ घिसटते गए।












Click it and Unblock the Notifications