आम आदमी की जेब पर डाका नहीं, उद्योगपतियों को करनी होगी जेब हल्की
नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज रेल मंत्रालय का अपना बजट पेश किया है। रेल मंत्रालय के बजट पर नजर डालें तो लोगों पर महंगे किराये का बोझ नहीं डाला गया है। सरकार ने जिस तरह से प्राइवेट सेक्टर्स के लिए रेलवे में भागीदारी का रास्ता खोला है। उससे एक बात साफ है कि सरकार रेलवे के लिए आम आदमी पर नहीं बल्कि उद्योगपतियों की बोझ हल्की करने का मन बना चुकी है।
इस बजट में अहम बात ये भी है कि रेल मंत्रालय ने प्राइवेट कंपनियों को कई प्रोजेक्ट में अपनी सहभागिता के लिए आगे आने का अवसर दिया है। यही नहीं जो भी अहम घोषणायें की गयी हैं वो रेल और आम यात्रियों को काफी लंबे समय तक लाभ पहुंचाने वाली हैं। रेल बजट में तकरीबन सभी अहम घोषणाओं के लिए प्राइवेट कंपनियों को न्योता देती दिख रही है।
टिकट से लेकर, खानपान, साफ-सफाई, सुरक्षा, रेलवे स्टेशनों पर सुविधा सहित सभी क्षेत्रों में प्राइवेट कंपनियों की अहम भूमिका होगी। आइये डालते हैं एक नजर कि रेल बजट में किन क्षेत्रों में सुधार की अहम घोषणायें की गयी हैं जिसमें प्राइवेट कंपनियों की अहम भूमिका होगी।
रेलमंत्री का दूरगामी बजट
यही नहीं सरकार ने जिस तरह का बजट आज पेश किया है उससे यह भी साफ है कि सरकार इस बजट के माध्यम से अगले पांच साल तक रेलवे को मजबूती देने का प्रयास करने की ओर बढ़ती दिख रही है। सरकार ने इस बजट में आम यात्रियों की सुविधाओं का खयाल रखते हुए उनकी मूलभूत समस्याओँ पर ध्यान दिया है। जिस तरह से छोटी-छोटी सुविधाओं को लोगों को पहुंचाने की कोशिश की है वह अहम है।
साफ-सफाई पर विशेष ध्यान
रेल बजट में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ रेल बनाने के कार्यक्रम पर जोर दिया गया है। 120 स्टेशनों की तुलना में 650 अतिरिक्त स्टेशनों पर नये शौचालय बनाये जाने की घोषणा की गयी है। इसके माध्यम से रेलवे स्टेशनों की पटरियों पर होने वाली गंदगी से निपटा जा सकता है। हेल्पलाइन के जरिए दी जाएगी सुविधा जिस तरह से रेलवे बजट में यात्रियों की समस्याओं का वास्तविक समय के आधार पर निराकरण के लिए अखिल भारतीय चौबीस घंटे सातों दिन हैल्प लाइन नं. 138 की शुरुआत की जाएगी। इस नंबर पर रेलवे से जुड़ी शिकायतों को लोग दर्ज करा सकते हैं।
टिकट खरीद को सुगम और आसान बनाये जाना रेल बजट में रेल टिकट की खरीददारी को आसान बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। अनारक्षित यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पांच मिनट के भीतर टिकट खरीद सुनिश्चित करने के लिए ऑपेरशन फाइव मिनट की घोषणा की गयी है। यही नहीं जनरल टिकटों को भी ऑनलाइन खरीदे जाने का भी ऐलान किया गया है।
ई-कैटरिंग की सुविधा में विस्तार
रेल बजट में खानपान की गुणवत्ता और सर्विस को सुधारने पर भी जोर दिया गया है। इसके लिए ई-कैटरिंग की सुविधा को कई ट्रेनों में विस्तार किया जाएगा।
तकनीक का विस्तार
चल टिकट परीक्षकों को हैंड हेल्ड टर्मिनल उपलब्ध कराए जाएंगे। जिनका उपयोग यात्रियों का सत्यापन और चार्टों को डाउनलोड करने के लिए किया जा सकेगा। एकीकृत ग्राहक पोर्टल तैयार किया जाएगा। एसएमएस अलर्ट सेवा शुरू की जाएगी।
महिला सुरक्षा
महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पायलट आधार पर मेनलाइन के चुनिंदा सवारी डिब्बों और उपनगरीय गाड़ियों में महिलाओं की डिब्बों में निगरानी रखने के लिए कैमरा लगाए जाएंगे, ऐसा करते समय उनकी प्राइवेसी का भी ख्याल रखा जाएगा। डिब्बों की संख्या में बढ़ोत्तरी करना 24 सवारी डिब्बों के स्थान पर 26 सवारी डिब्बे जोड़ें जाएंगे। ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने से यात्रियों को होने वाली परशानी से निजात मिल सकती है।
आरामदायक सफर
ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों का मौजूदा सीढ़ियां, जो यात्रियों के लिए असुविधाजनक हैं को बदल कर उसके स्थान पर यात्रियों के लिए सुविधाजनक सीढ़ियों की व्यवस्था की जाएगी।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं













Click it and Unblock the Notifications