क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

PICS: बर्फीली पहाड़ियों पर ITBP के जवानों ने किया योगा, सोशल मीडिया पर 'हिमवीरों' की वाहवाही

देश की सीमा पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों की हजारों फीट की ऊंचाई पर योगा करते हुए तस्वीरें आई है। चारों तरफ बर्फ से घिरी पहाड़ियों के बीच ये हिमवीर बिना किसी स्वेटर के योगा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों इन जवानों के जज्बे को सलाम किया है।

Google Oneindia News

नई दिल्ली। देश की सीमा पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों की हजारों फीट की ऊंचाई पर योगा करते हुए तस्वीरें आई है। चारों तरफ बर्फ से घिरी पहाड़ियों के बीच ये हिमवीर बिना किसी स्वेटर के योगा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों इन जवानों के जज्बे को सलाम किया है।

ITBP

भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट से सीमा पर तैनात जवानों के शौर्य की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सेना के जवान बिना किसी स्वेटर-जैकेट के बर्फ में योग करते दिख रहे हैं। आईटीबीपी के करीब 18-20 जवान बर्फ से ढंकी इन पहाड़ियों पर योगा कर रहे हैं।

इससे पहले पिछले महीने आईटीपीबी के जवानों ने एक और कारनामा किया था। हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों पर जवानों ने माइनस के तापमान में 18 हजार फीट पर तिरंगा लहराया था। 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आईटीबीपी के कुछ जवानों ने माइनस 30 डिग्री तापमान में गश्त लगाई थी। इस मौके पर उन्होंने एक हाथ में बंदूक तो दूसरे हाथ में तिरंगा पकड़ रखा था।

इतनी ठंड में योगा करते जवानों के जज्बे को सलाम किया है। कई लोगों ने कहा है कि ऐसे मौसम में बिना कपड़ों के योगा करने हर किसी के बस की बात नहीं हैं।

Comments
English summary
ITBP Soldiers Doing Yoga In Snow Clad Mountains, People Praise Them On Social Media.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X