पहली बार 20 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचे ITBP के जवान, 55 साल के कमांडेंट ने एक साथ किए 67 पुश-अप

लेह, 23 फरवरी। इंडो-तिबत बॉर्डर पुलिस की पर्वतारोही टीम ने लद्दाख में सबसे ऊंची चोटी करजोक कांगड़ी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। आईटीबीपी की टीम ना सिर्फ 20177 फीट उंची चोटी पर पहुंची बल्कि आईटीबीपी के जवान ने यहां 67 पुशअप करके अपना दमखम भी दिखाया। गौर करने वाली बात है कि यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। करजोक कांगड़ी के शिखर पर आईटीबीपी के छह जवान पहुंचे, जिसकी अगुवाई कमांडेंट रतन सिंह सोनल और डेप्युटि कमांडेंट अनूप नेगी ने की।

Recommended Video

    ITBP कमांडेंट ने -30 डिग्री में पूरी की 65 PushUp मार बनाया रिकॉर्ड, Video Viral | वनइंडिया हिंदी
    itbp

    अहम बात यह है कि चढ़ाई के दौरान आईटीबीपी की टीम ने किसी भी तरह के खास औजार या सपोर्ट सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया। करजोक कांगड़ी की चोटी पर पहुंचने के बाद 55 सल के कमांडेंट रतन सिंह सोनल ने यहां पर एक बार में 65 पुशअप करके हर किसी को चौंका दिया। जिस तरह से उन्होंने माइनस 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान में 17500 फीट की ऊंचाई पर यह पुशअप किए उसे देखकर हर कोई उन्हें सैल्यूट कर रहा है। गौर करने वाली बात है कि आईटीबीपी की टीम यहां 20 फरवरी को पहुंची थी।

    आईटीबीपी के जवानों की इस उपलब्धि को आईटीबीपी के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है। आईटीबीपी ने जवानों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि जवान बर्फ से ढकी चोटी पर पहुंचने के बाद खुशी जाहिर कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि आईटीबीपी के जवान भारत-चीन सीमा की रक्षा करते हैं, अभी तक आईटीबीपी के जवानों ने 225 पर्वतारोहण अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया है। आईटीबीपी के जवान पहाड़ पर युद्ध के भी अभ्यस्त होते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+