सानिया-शोएब के घर आया नन्हा मेहमान, नाच उठीं फराह खान, बोलीं-मैं तो खाला बन गई
मुंबई। आज भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद से सानिया मिर्जा और क्रिकेटर शोएब मलिक को बधाई देने वालों को तांता लगा है। दोनों ही वतन के लोग आज इस मुबारक खबर पर जश्न मना रहे हैं, वैसे तो हर किसी ने अपनी तरह से सानिया-शोएब को विश किया है लेकिन सबसे जुदा अंदाज दिखा बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान का।

सानिया-शोएब के घर आया नन्हा मेहमान
फराह ने ट्विटर पर एक एनिमेटेड तस्वीर करके लिखा कि - Baby Mirza Malik is Here, मैं खाला बन गई हूं, वाह वाह। इसके आगे फराह ने लिखा है कि फाइनली लंबे वक्त बाद बहुत अच्छी खबर आ गई, शुभकामनाएं सानिया मिर्जा, शोएब मलिक और जाहिर तौर पर दादी-नानी, ईश्वर उन्हें आशीष दे।

फराह बोलीं- मैं खाला बन गई
आपको बता दें कि फराह और सानिया काफी करीब हैं और कई जगहों पर उन्हें साथ देखा जा चुका है, वो साथ में कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

पापा शोएब मलिक ने दी गुड न्यूज
इससे पहले पापा शोएब मलिक ने ही ट्वीट करके गु़ड न्यूज की खबर दी थी, उन्होंने लिखा था कि बहुत उत्सुकता के साथ बता रहा हूं, बेटा हुआ है, और मेरी प्यारी बहुत अच्छी है और हमेशा की तरह स्ट्रॉन्ग है, खबरों के मुताबिक सानिया चाहती थीं कि डिलीवरी के बाद वह जल्द ही कोर्ट पर वापसी करें, उन्होंने कहा कि वह 2020 के टोक्यो ओलंपिक्स में खेलने का प्लान कर रही हैं।
ये है Tweet












Click it and Unblock the Notifications