तमिलनाडु के चीफ सेक्रेटरी के घर इनकम टैक्स का छापा
पी राममोहन राव को इस साल की शुरुआत में ही तमिलनाडु सरकार ने मुख्य सचिव नियुक्त किया था। राव को विजिलेंस कमिश्नर और प्रशासनिक सुधार कमिश्नर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिली हुई थी।
चेन्नई। नोटबंदी के फैसले के बाद कालेधन पर लगाम कसने में लगे आयकर विभाग ने बुधवार को चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी राममोहन राव के घर पर छापा मारा।

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग के 5 अधिकारियों की टीम ने अन्ना नगर स्थित राव के घर पर छापेमारी की कार्रवाई की। आयकर विभाग के अधिकारी सुबह से ही उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
पी राममोहन राव को इस साल की शुरुआत में ही तमिलनाडु सरकार ने मुख्य सचिव नियुक्त किया था। 1985 बैच के आईएस अधिकारी राव इससे पहले मुख्य मंत्री के अपर मुख्य सचिव थे।
राव को विजिलेंस कमिश्नर और प्रशासनिक सुधार कमिश्नर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिली हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications