क्रिश्चियन मिशनरी जीसस कॉल्स से जुड़े 28 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
नई दिल्ली। IT Raid: तमिलनाडु के चेन्नई में आयकर विभाग की कई इलाको में छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी चेन्नई, कोएंबटूर सहित 28 इलाकों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। जानकारी के अनुसार छापेमारी पॉल दिनकरन की क्रिश्चियन मशीनरी जीसस कॉल्स से जुड़े ठिकानों पर हो रही है। आज सुबह से आयकर विभाग की यह छापेमारी अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है। बता दें कि आयकर विभाग ने करुणा क्रिश्चियन स्कूल में भी छापा मारा है। दरअसल आयकर विभाग को टैक्स चोरी और विदेशी फंडिंग में अनियमितता की शिकायत मिली थी, जिसके बाद आयकर विभाग ने यह छापेमारी शुरू की है।

जीसस कॉल्स के ठिकानों के अलावा करुण्या क्रिश्चियन स्कूल और करुण्या यूनिवर्सिटी में भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है। कर की चोरी के अलावा आयकर विभाग को शक है कि जीसस कॉल्स ने विदेश से मिलने वाली फंडिंग की सही जानकारी नहीं दी है और फंडिग को छिपाया है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमारी टीमें ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, हमे उम्मीद है कि जब छापेमारी खत्म होगी तो हमे टैक्स चोरी से जुड़े दस्तावेज मिलेंगे












Click it and Unblock the Notifications