भारत की इकॉनमी को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना आसान नहीं, लेकिन संभव है- पीएम मोदी
नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अब भारतीय अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा है कि हमने ये लक्ष्य रखा है और इससे जुड़े सवालों का भी सामना कर रहे हैं। पीएम के मुताबिक इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार जी जान से जुटी हुई है। इस दौरान उन्होंने पिछले 70 वर्षों में 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने को लेकर सवाल भी पूछे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें बुधवार को टाइम्स नाउ कॉन्क्लेव में कही हैं।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, 'भारतीय अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना आसान नहीं है, लेकिन यह प्राप्त किया जा सकता है। हमने पिछले 70 वर्षों में अर्थव्यवस्था को 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का बनाया। किसी ने सवाल नहीं पूछा कि 3 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने में इतना समय क्यों लग गया।'
इस मौके पर प्रधानमंत्री बोले कि पिछले 8 महीने में उनकी सरकार ने फैसलों की सेंचुरी लगाई है। जिसमें किसानों को भत्ता, 25 लाख लोगों को घरों पर अधिकार देने वाला कानून, ट्रांसजेंडर्स को अधिकार देने वाला कानून, नेशनल मेडिकल कमिशन ऐक्ट, रोड ऐक्सिडेंट पर रोक के लिए कानून, बोडो पीस समझौता और भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने का शामिल है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अब टैक्स सिस्टम में खेल की सारी गुंजाइशें खत्म हो गई हैं, हालांकि इसके लिए बहुत लोग नाराज भी होंगे। उन्होंने कहा कि अब हम दुनिया के उन कुछ देशों में शामिल हो गए हैं, जहां टैक्स पेयर के अधिकारों को निर्धारित करने वाला टैक्स पेयर चार्टर भी लागू होगा।
पीएम मोदी ने ये भी कहा कि ये दशक भारत के स्टार्टअप का होने वाला है, यह दशक वॉटर इफीशंट और वॉटर सफीशंट भारत का होने वाला है।
-
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Iran Vs America: खत्म होगी तेल की टेंशन! PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की फोन पर बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत












Click it and Unblock the Notifications