PSLV-C42 से ब्रिटेन के सैटेलाइट लॉन्च कल करेगा ISRO
चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) रविवार को अपने पोलर सेटेलाइट लांच व्हिकल (पीएसएलवी) सी-42 की मदद से दो ब्रिटिश सेटेलाइट लांच करेगा। पीएसएलवी सी-42 का प्रक्षेपण रविवार रात 10 बजकर सात मिनट पर श्रीहरिकोटा केंद्र से होगा। इसके लिए 33 घंटे के काउंटडाउन की शुरुआत शनिवार दोपहर एक बजकर आठ मिनट से हुई। इस मिशन में दो सेटेलाइट 'नोवा एसएआर' और 'एस1-4' को अंतरिक्ष में स्थापित किया जाना है। इनका संयुक्त वजन 800 किलोग्राम से अधिक है।

इसरो ने एक बयान में कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का भरोसेमंद पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 42 (पीएसएलवी) उपग्रहों नोवासर और एस 1-4 को लेकर जाएगा। यह रविवार को रात 10 बजकर सात मिनट पर रवाना होगा। यह मिशन कंपनी और इसरो की वाणिज्यिक शाखा एंट्रिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एक वाणिज्यिक व्यवस्था है।
#Visuals: ISRO will launch PSLV-C42 from Satish Dhawan Space Centre, Sriharikota in #AndhraPradesh, tomorrow. The PSLV will carry two foreign satellites, NovaSAR & S1-4, into space. pic.twitter.com/jsFMEAFAZE
— ANI (@ANI) September 15, 2018
यह पीएसएलवी की 44 वीं उड़ान होगी और इस साल इसरो द्वारा तीसरा प्रक्षेपण होगा। जनवरी में पीएसएलवी-सी 40 ने भारत के मौसम अवलोकन उपग्रह कार्टोसैट 2 श्रृंखला और पीएसएलवी-सी 41 लॉन्च की अप्रैल में आईआरएनएसएस-1 आई नैविगेशन उपग्रह का प्रक्षेपण किया था।












Click it and Unblock the Notifications