सिक्किम में कैसे आई आसमानी आफत, बाढ़ की घटना ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों से जानिए?
Sikkim Lhonak Lake Burst: भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में मंगलवार देर रात ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में जल प्रलय आ गई। बादल फटने की घटना के बाद आई भीषण बाढ़ में सेना के 23 जवान सहित 49 लोग लापता हो गए, जिनके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सैटेलाइट तस्वीरें साझा की है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे सिक्किम की ल्होनक झील में सैलाब आया। इसरो की सैटेलाइट तस्वीरें दिखाती हैं कि कैसे सिक्किम की ल्होनक झील फट गई, जिससे बाढ़ आई?

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की ओर से बुधवार शाम जारी की गई अस्थायी उपग्रह छवियां (पहले और बाद) सिक्किम की ल्होनक झील में पानी की मात्रा में नाटकीय परिवर्तन दिखाती हैं।
इसरो ने जारी की सैटेलाइट इमेज
जानकारी के मुताबिक सिक्किम की ल्होनक झील का लगभग 65 प्रतिशत यानी लगभग 105 हेक्टेयर एरिया बादल फटने के बाद भारी पानी के ओवरफ्लो होने और तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने के बाद बह गया है। इसके चलते कई सैन्य प्रतिष्ठान भी चपेट में आ गए।
सुबह 6 बजे की तस्वीरों में दिखीं तबाही
इसरो के अनुसार 17 सितंबर और 28 सितंबर को ली गई तस्वीरों में गोली के आकार की झील का क्षेत्रफल क्रमशः 162.7 और 167.4 हेक्टेयर दिखाई देता है। जिसके बाद बुधवार सुबह 6 बजे ली गई एक तस्वीर - बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के बाद राज्य में तबाही मच गई, एक पनबिजली परियोजना के बड़े हिस्से बह गए और 49 लोग लापता हो गए।
इसरो ने बताया- निगरानी जारी रहेगी
इसरो ने कहा, "झील क्षेत्र में अस्थायी परिवर्तन 17 सितंबर, 28 सितंबर और 4 अक्टूबर का है। यह देखा गया है कि झील फट गई है और लगभग 105 हेक्टेयर भूमि बह गई है, जिससे नीचे की ओर अचानक बाढ़ आ गई होगी। उपग्रह डेटा का उपयोग करके झील की निगरानी जारी रहेगी।"
इसरो की ओर से साझा की गई सैटेलाइट फोटोज को आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं।
8 लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाढ़ से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है, दावा किया गया है कि उत्तर बंगाल में सैकड़ों किलोमीटर नीचे की ओर तीन शव पाए गए।
गंगटोक के जिला अधिकारी महेंद्र छेत्री ने कहा कि अन्य पांच राज्य के गोलितर और सिंगतम इलाकों में पाए गए।लापता लोगों में 23 सैनिक भी शामिल हैं। सेना और स्थानीय अधिकारियों ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया है।












Click it and Unblock the Notifications