इसरो ने देश का सबसे भारी उपग्रह GSAT-11 किया लॉच, बढ़ेगी इंटरनेट की रफ्तार
Recommended Video
नई दिल्ली। देश के वैज्ञानिकों ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इसरो ने आज भारत का सबसे भारी भरकम जीसैट-11 उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉच कर दिया है। इसे यूरोपीय अंतरिक्ष एजंसी एरियानेस्पेस-5 रॉकेट से फ्रेंच गुआना से प्रक्षेपित किया गया। यह काफी उच्च प्रवाह क्षमता वाला उपग्रह है जो इंटरनेट की स्पीड को बढ़ाने में काफी मदद करेगा। इस भारी भरकम उपग्रह का कुल वजहन 5854 किलोग्राम है। इसे 36000 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा।
इस उपग्रह का कार्यकाल 15 साल से अधिक होगा। इसके निर्माण में कुल 500 करोड़ रुपए की लागत आई है। विशिष्ट संकेतों को ग्रहण करने वाला यंत्र ट्रांसपॉडर इसमे लगा है, इसकी कुल संख्या 40 है। इसकी मदद से इंटरनेट की स्पीड को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी, जिसका प्रयोग सूचना एवं तकनीकी के क्षेत्र में किया जा सकता है। इसकी मदद से ई गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा और ग्राम पंचायतों तक इंटरनेट की पहुंच बढ़ेगी।
गौरतलब है कि देश में इंटरनेट के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए चार उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना है, इनमे जीसैट 1-9 व जीसैट 29 को पहले ही प्रक्षेपित किया जा चुका है। जीसैट 11, को 5 दिसंबर को रात 2.07 बजे से 3.23 बजे के बीच लॉच किया गया है। जबकि जीसैट 20 को अगले वर्ष प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो अध्यक्ष शिवन ने ब ताया कि 2019 से देशभर में 100 से अधिकक गीगाबाइट ब्रॉडबैंड कनेक्टिवी मुहैया करेगा।