ISRO का आधी रात 'मास्टरस्ट्रोक': 'नॉटी बॉय' की अंतरिक्ष में एंट्री, 36 हजार किमी ऊपर से दुश्मनों पर रखेगा नजर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार इतिहास रच दिया है। जिस वक्त आधी रात को पूरा देश सो रहा था, ठीक उसी समय इसरो के वैज्ञानिकों ने इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय लिख दिया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से तड़के 2:55 बजे GSLV-F17 रॉकेट ने EOS-05 सैटेलाइट को लेकर अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी। 27 घंटे लंबे चले काउंटडाउन के बाद हुआ यह सफल प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को एक नई ऊंचाई पर ले गया है।

इसके साथ भारत का एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-05 अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ। इस मिशन की खास बात यह है कि EOS-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से इमेजिंग के लिए तैयार किया गया है। यानी अंतरिक्ष से धरती के बड़े हिस्से पर लगातार नजर रखने की क्षमता और मजबूत होगी।

ISRO GSLV-F17 Launch

36,000 किमी ऊपर से हर हरकत पर पैनी नजर

EOS-05 एक बेहद आधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। यह भारत का पहला ऐसा इमेजिंग स्पेसक्राफ्ट है जो सीधे जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से काम संभालेगा। पृथ्वी की सतह से लगभग 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर तैनात होकर यह उपग्रह भारत और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र पर लगातार नजर रखेगा।

यह कक्षा पृथ्वी की घूर्णन गति के साथ तालमेल बनाकर चलती है। इसकी मदद से सीमा पार की संदिग्ध गतिविधियों पर तो नजर रहेगी ही, साथ ही खेती, जल प्रबंधन, जंगलों की स्थिति, समुद्री संसाधनों और शहरी नियोजन में भी सटीक डेटा हासिल होगा।

आपदा में बनेगा 'संकटमोचन'

इस सैटेलाइट की सबसे बड़ी खासियत इसकी रियल-टाइम इमेजिंग कैपेबिलिटी है। जब भी देश में अचानक बाढ़, जंगलों में आग या मौसम का रुख बदलने जैसी आपात स्थिति आएगी, EOS-05 तुरंत वहां की तस्वीरें भेजेगा।

दृश्यमान (Visible), इन्फ्रारेड, मल्टीस्पेक्ट्रल और हाइपरस्पेक्ट्रल बैंड में तस्वीरें लेने की क्षमता के कारण यह उपग्रह खराब मौसम और रात के अंधेरे में भी साफ डेटा मुहैया कराने में सक्षम है।

रॉकेट और सैटेलाइट का तकनीकी पावरहाउस (GSLV F17 Technical Capabilities)

51.7 मीटर ऊंचे और 420.5 टन वजनी GSLV-F17 रॉकेट ने इस भारी-भरकम उपग्रह को उसकी तय कक्षा (sub-GTO) में पूरी तरह सटीकता के साथ स्थापित कर दिया है। यह तीन चरणों वाला शक्तिशाली लॉन्च वाहन है, जो सॉलिड, लिक्विड और स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल करता है।

इस बार अंतरिक्ष यान की सुरक्षा के लिए 4-मीटर व्यास वाला विशेष पेलोड फेयरिंग लगाया गया था। सैटेलाइट अब अपने ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स के जरिए अंतिम ऑर्बिट तक पहुंचेगा। जुलाई 2025 में NASA-ISRO के संयुक्त 'NISAR' मिशन की सफलता के बाद GSLV का यह लगातार दूसरा बड़ा कारनामा है।

मिशन के बाद किसने क्या कहा?

इसरो चीफ डॉ. वी. नारायणन ने कहा, "GSLV-F17 वाहन ने एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-05 को उसकी तय कक्षा में बेहद सटीकता से पहुंचा दिया है। मैं इस कामयाबी की घोषणा करते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं।"

मिशन डायरेक्टर थॉमस कुरियन ने कहा, "यह हम सभी के लिए बेहद गर्व का पल है। GSLV का यह 19वां सफल मिशन है। EOS-05 अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है जिसे GSLV के जरिए GTO कक्षा में भेजा गया है। भले ही लॉन्च में कुछ मिनट लगते हैं, लेकिन इसके पीछे सालों की कड़ी मेहनत छिपी होती है।"

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "भारत की अंतरिक्ष क्षमताएं लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। यह सैटेलाइट दृश्यमान, इन्फ्रारेड और हाइपरस्पेक्ट्रल बैंड के जरिए देश को एक अभूतपूर्व तकनीकी मजबूती देगा।"

GSLV-F17 इतना खास क्यों है?

GSLV-F17 तीन चरणों वाला प्रक्षेपण यान है। इसमें सॉलिड, लिक्विड और क्रायोजेनिक प्रोपल्शन तकनीक का इस्तेमाल होता है। जीएसएलवी मार्क-2 में स्वदेशी क्रायोजेनिक अपर स्टेज है। इसका मकसद भारी उपग्रहों को ज्यादा ऊर्जा वाली कक्षा तक पहुंचाना है।

इस मिशन में करीब 420.5 टन वजन वाले जीएसएलवी-एफ17 के ऊपर 4 मीटर व्यास वाला ओजाइव कम्पोजिट पेलोड फेयरिंग लगाया गया था। यह उड़ान के दौरान सैटेलाइट को सुरक्षा देता है।

गगनयान और आने वाले बड़े प्लान

इस शानदार सफलता के बाद इसरो प्रमुख ने एक और बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भारत के पहले मानव रहित 'गगनयान' (Gaganyaan) मिशन को इसी कैलेंडर वर्ष में लॉन्च करने के लिए तैयारियां बेहद तेज रफ्तार से चल रही हैं। इसके अलावा, चालू वित्तीय वर्ष में नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 समेत छह और बड़े स्पेस मिशन लॉन्च किए जाएंगे।

इसरो प्रमुख ने यह भी बताया कि पहले मानवरहित गगनयान मिशन की तैयारी तेजी से चल रही है और इसी कैलेंडर वर्ष में इसके लॉन्च का लक्ष्य रखा गया है। वित्त वर्ष के दौरान छह और लॉन्च की योजना है। इनमें नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-03 भी शामिल है।

इस मिशन के साथ भारत ने सिर्फ एक और सैटेलाइट लॉन्च नहीं किया है। उसने धरती को ऊपर से देखने और बदलती परिस्थितियों पर तेजी से नजर रखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+