क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हर महीने 2 मिशन लॉच करने की तैयारी में इसरो

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, इसरो एक बार फिर से बड़े मिशन को लॉच करने के लिए अपनी कमर कस रहा है। इसरो अपने अंतरिक्ष अभियान को एक बार फिर से सितंबर माह में शुरू करने जा रहा है और अगले सात महीने में यहय 19 अभियान को लॉच करेगा। इसरो के चेयरमैन के सिवान ने बताया कि हम 19 मिशन शुरू करने जा रहे हैं, जिसमे 10 सैटेलाइट और 9 लॉच वेहिकल शामिल हैं। यह पहली बार है जब इसरो एक साथ इतने कम समय में इतने अभियान महज 30 दिन के भीतर शुरू करेगा। सिवान ने बताया कि हम अपना अभियान 15 सितंबर से शुरू करेंगे, इसकी शुरुआत पीएसएलवी सी42 मिशन से होगी, जोकि पूरी तरह से कॉमर्शियल लॉच है। पीएसएलवी सी42 यूके की सैटेलाइट्स नोवासार और एस1-4 को लेकर जाएगा।

isro

बाहुबली को भी किया जाएगा लॉच

15 सितंबर से अगले कुछ महीनों तक तक इसरो हर महीने तकरीबन दो मिशन लॉच करेगा। अक्टूबर में जहां इसरो जीएसलवी एमकेएलएलएल-डी2 जिसे बाहुबली के नाम से भी जाना जाता है को लॉच किया जाएगा। इसे इसरो के दूसरे सबसे शक्तिशाली रॉकेट से लॉच किया जाएगा। इसकी क्षमता चार टन तक वजन उठाकर ले जाने की है। यह रॉकेट जीसैट-29 को लेकर उड़ान भरेगा। इसकी मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ाई जा सकेगी। अक्टूबर माह में ही पीएसएलवी सी43 भी लॉच किया जाएगा।

50 सफल मिशन का लक्ष्य

यही नहीं अगले तीन सालों में इसरो 50 सफल मिशन पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसरो के चेयरमैन के सिवान ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि इसरो अगले वर्ष कुछ बड़े मिशन को अंजाम देने जा रहा है। जिसमे चंद्रयान-2, आदित्य एल1 और भारत के दो स्मॉल सैटेलाइनट लॉन्च वेहिकल शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले आठ महीनों में इसरो ने कुछ खास मिशन नहीं शुरू किया है, ऐसे में अगले वर्ष इसरो बड़े मिशन की तैयारी में है।


इसे भी पढ़ें- महंगाई की मार: लगातार 9वें दिन बढ़े पेट्रोल -डीजल के दाम, जानें आज की कीमत

Comments
English summary
Isro all set to launch the 19 mission in next 7 months. Almost mission every month.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X