Israel-Hamas War: इजराइल हमलों की निंदा के बाद 'फिलिस्तीनी अधिकारों' को कांग्रेस का समर्थन

इजरायल और फिलिस्तीन चरमपंथी संगठन हमास के बीच जारी संघर्ष सोमवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। इसको लेकर भारत में भी राजनीतिक पारा चढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी कडी में सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने 'फिलिस्तीनी अधिकारों' को समर्थन दिया। इजरायली बलों और हमास आतंकवादी समूह के बीच तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया।

साथ ही कहा कि फिलिस्तीनी लोगों के भूमि, स्व-शासन और सम्मान के साथ जीने के अधिकारों के लिए उसका लंबे समय से समर्थन है। कांग्रेस, वर्तमान संघर्ष को जन्म देने वाले अनिवार्य मुद्दों सहित सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत शुरू करने का आह्वान करती है।

Congress Working Committee

कांग्रेस ने की थी क्रूर हमलों की निंदा

इससे एक दिन पहले पार्टी ने कहा था कि वह इजरायल के लोगों पर क्रूर हमलों की निंदा करती है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी का हमेशा मानना ​​रहा है कि इजरायलियों की राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को सुनिश्चित करते हुए फिलिस्तीन के लोगों की वैध आकांक्षाओं को बातचीत के माध्यम से पूरा किया जाना चाहिए।

अब तक 1100 से ज्यादा की मौत

आपको बता दें कि इजरायल और फिलिस्तीन चरमपंथी संगठन हमास के बीच जारी संघर्ष में दोनों पक्षों के 1,100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। हमास के उग्रवादियों द्वारा शनिवार को गाजा से इजराइल पर 3,000 से अधिक रॉकेट दागे जाने के बाद युद्ध शुरू हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+