Israel Attack Update: 14 अक्टूबर तक एयर इंडिया की तेल अवीव के लिए सभी फ्लाइट्स कैंसिल
इजरायल पर हमास आतंकियों के हमले में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत की खबर आ चुकी है। इजरायल पर मौत का तांडव जारी है। इस बीच एयर इंडिया ने 14 अक्टूबर तक तेल अवीव के लिए सभी फ्लाइट्स कैंसिल करने का फैसला लिया है।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि उसने तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। इजराइल पर शनिवार को हमास के आतंकवादियों ने हमला किया था और तब से दोनों पक्ष लड़ाई में लगे हुए हैं, जिसमें कई लोग मारे गए हैं।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए तेल अवीव, इजराइल से एयर इंडिया की उड़ानें 14 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी। इस अवधि के दौरान किसी भी उड़ान में बुकिंग की पुष्टि करने वाले यात्रियों को एयर इंडिया हर संभव सहायता देगी।
इजराइल ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी
हमास लड़ाकों की घुसपैठ और गाजा से मिसाइल हमलों के बाद इजराइल ने पहले ही देश में युद्ध की स्थिति घोषित कर दी है। हमास द्वारा गाजा पट्टी से इजराइल पर रॉकेट हमलों के बाद, इजराइल में भारतीय दूतावास ने शनिवार को अपने नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की, जिसमें उनसे सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया गया।
एडवाइजरी में कहा गया है कि इजराइल में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया जाता है। कृपया सावधानी बरतें, अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहें।
Air India flights to and from Tel Aviv, Israel will remain suspended till 14th October, for the safety of our passengers and crew. Air India will extend all possible support to passengers who have confirmed bookings on any flight during this period: Air India spokesperson pic.twitter.com/Wh0k15wEdy
— ANI (@ANI) October 8, 2023
300 से अधिक लोग मारे गए
टाइम्स ऑफ इजराइल ने देश के स्वास्थ्य मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि अब तक इजरायली पक्ष में 300 से अधिक लोग मारे गए हैं, हमास के आतंकवादी हमलों में घायल पीड़ितों की संख्या 1,864 तक पहुंच गई है। इजरायली सुरक्षा अधिकारी अभी भी हमास आतंकवादियों की तलाश कर रहे हैं।
इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास के कई संदिग्ध ठिकानों पर हमला करते हुए 'ऑपरेशन स्वॉर्ड्स ऑफ आयरन' लॉन्च किया। प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास की घुसपैठ पर इज़राइल की प्रतिक्रिया से आतंकवादी समूह को "बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी"।












Click it and Unblock the Notifications