भारत पर हमले की तैयारी में ISIS, पाकिस्तान के कई आतंकी होंगे शामिल!

वाशिंगटन। भारत में आईएसआईएस के आतंकी बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। आईएसआईएस का एक दस्वावेज सामने आया है जिसमे इस बात का खुलासा हुआ है कि आईएसआईएस भारत पर हमले की योजना बना रहा है।

ISIS planning to attack India to start a final war

अमेरिका को खींचना चाहता है फाइनल वार के लिए

आईएसआईएस का एक कथित दस्तावेज सामने आया है जोकि अमेरिकी मीडिया के हाथ लगा है जिसमें कहा गया है कि आईएसआईएस भारत पर हमला करके अमेरिका को एक बड़े युद्ध में शामिल होने के लिए खींचना चाहता है।

पाकिस्तान, तालिबान, अफगानिस्तान के आतंकी होंगे हिस्सा

जो रिपोर्ट सामने आयी है उसमे 32 पेज का दस्तावेज है जोकि उर्दू में लिखा गया है। अमेरिकी मीडिया इंस्टिट्यूट के हवाले से इस दस्तावेज को आज यूएसए टोडे में छापा गया है। इस दस्तावेज मे यह भी बात सामने आयी है आतंकी अमेरिकी सैनिकों पर भी हमले की योजना बना रहे हैं ताकि उन्हें अफगानिस्तान से वापस भेजा जा सके।

इस हमले में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और तालिबान के बड़े आतंकी संगठनों के लोगों को शामिल किये जाने की तैयारी है। वहीं एएमआई का कहना है कि वह जानता है कि इस हमले के लिए किन पाकिस्तानियों को शामिल किया जाएगा। लेकिन एएमआई ने यूएसए टुडे को इन लोगों के नाम नहीं छापने की शर्त पर उनके नामों को बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+