हैदराबाद में बड़ा हमला करने वाला था ISIS, धये गये 11 संदिग्ध आतंकी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और खुफिया विभाग की ततपर्ता के चलते हैदराबाद में बड़ा हमला टल गया। एनआईए की टीम ने हैदराबाद से 11 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। गिरफ्तार किये गये आतंकी ने प्राथमिक पूछताछ में कबूल किया है कि इसी रमज़ान में हैदराबाद में ये लोग बड़ा हमला करने वाले थे।

आतंकी संगठन आईएसआईएस भारत में दाखिल हो चुका है और कभी भी बड़ा हमला कर सकता है। बड़े शहरों में हमलों की आशंका ज्यादा है। यह बात इसलिये भी गहरा जाती है, क्योंकि हैदराबाद में एक दो नहीं पूरे के पूरे 11 आतंकी धरे गये हैं। ये लोग स्लीपिंग सेल के साथ मिलकर यहां आतंकी मॉड्यूल चला रहे थे।
जनवरी में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके आईएसआईएस से संबंध थे। उनसे जुड़ी जानकारी खोजते समय इस मॉड्यूल के बारे में पता चला और एनआईए ने अपनी स्पेशल फोर्स के साथ मंगलवार की सुबह दबिश डाली।
सर्च ऑपरेशन जारी है। उम्मीद है एनआईए की टीम के हाथ कई और लोग लगेंगे, जिनके संबंध आतंकी संगठनों से हैं।
कई और शहर भी थे निशाने पर
एनआईए के अधिकारी ने वनइंडिया को बताया कि इन संदिग्ध आतंकियों के पास से विस्फोटक सामग्री व हथियारों के अलावा 15 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये 15 लाख रुपए इस समूह के सभी सदस्यों के वेतन के रूप में बांटा जाना था।
एनआईए के अधिकारी ने बताया कि फौरी तौर पर हुई पूछताछ में पता चला है कि ये लोग केवल हैदराबाद ही नहीं, देश के कई अन्य शहरों में भी हमले की तैयारी में थे।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications