ISIS ज्वाइन करने जा रहा था भारतीय परिवार
बेंगलुरु। अगर आप यह सोचते हैं कि सिर्फ पाकिस्तान या अफगानिस्तान के लोग ही आतंकवादी संगठनों को ज्वाइन करने के लिये तत्पर रहते हैं, तो आप गलत हैं। भारत में भी ऐसे लोग हैं, जो आतंकी संगठन से जुड़ने की फिराक में हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा जो दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस को ज्वाइन करने जा रहा था।

यह शख्स अकेला नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार आईएसआईएस ज्वाइन करने जा रहा था। उसे तुर्की में पकड़ लिया गया। तुर्की पुलिस ने परिवार के पांच सदस्यों और बाकी के चार लोगों को गिरफ्तार कर भारत भेज दिया। इन सभी 9 लोग रविवार की सुबह भारत लाया गया।
कौन है ये परिवार
परिवार के मुखिया का नाम है अबू अहाद, जिसका पूरा नाम है मोहम्मद अब्दुल अहाद। 46 वर्षीय अबू ने बेंगलुरु के एक संस्थान से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया। शादी के बाद वह बॉस्टन चला गया, जहां उसके दो बच्चे पैदा हुए। उसके परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। पत्नी चेन्नई की रहने वाली है। वहीं अबू का साथी जवीब बाबा 24 साल का है, जो तेलंगाना के खम्मन जिले का है और इब्राहिम नाउफॉल हासन का रहने वाला है।
यह पूरा समूह टूरिस्ट वीजा के तहत इस्तांबुल गया, जहां से वो सीरिया जाने की फिराक में थे। वहां जाकर इनकी प्लानिंग आईएसआईएस ज्वाइन करने की थी।
बेंगलुरु पुलिस ने सभी 9 लोगों को हिरासत में रखा हुआ है, फिलहाल केस दर्ज हुआ है या नहीं यह पुलिस ने अभी बताया नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए एवं खुफिया विभाग के अधिकारी इन लोगों से पूछताछ कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications