ओडिशा में गिरफ्तार हुआ ISI एजेंट, ITR इलाके घुसने पर हुई गिरफ्तारी
भुवनेश्वर। ओडिशा के चांदीपुर इलाके से सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। बालेश्वर से करीब 15 किलोमीटर दूर चांदीपुर में अग्रणी रक्षा प्रतिष्ठान एकीकृत परीक्षण रेंज(आईटीआर) के प्रतिबंधित क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने प्रतिबंधित इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक फोटोग्राफर भी शामिल है।
पुलिस ने आईटीआर रीजन से एक संदिग्ध आतंकवादी और फोटोग्राफर को गिऱफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 35 साल के ईश्वर चंद्र बेहरा को पिछले 8 महीनों से ट्रैक किया जा रहा था। पुलिस को उस पर संदेश था। पुलिस के मुताबिक वो जरुरी जानकारियां इक्ट्ठा कर रहा था।
आईेएसआई से संपर्क
जांच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बेहरा एक फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रहा था। वो आईटीआर के साथ अस्थायी तौर पर काम कर रहा था। पुलिस की जानकारी के मुताबिक बेहरा के संपर्क कोलकाता स्थित आईएसआई एजेंट से है। पुलिस के मुताबिक वो आईटीआर की तस्वीरें और जानकारियां कोलकाता भेजा करता था। वो खुद बी कई बार कोलकाता जा चुका था। पुलिस जल्द उसे कोर्ट के सामने पेश कर उसकी कस्टडी हासिल करना चाहती है ताकि उससे गहन पूछताछ की जाए। वहीं जांच एजेंसियों से उसके लैपटॉप, दो मोबाईफोन और कैमरा भी सीज कर लिया है।