VIDEO: ईशा अंबानी के संगीत में सेक्सी लाल साड़ी में दीपिका ने किया देसी डांस, नहीं देखा होगा उनका ये अंदाज

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड के सभी दिग्गज सितारे नजर आए। शाहरुख खान से लेकर आमिर खान और ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, हर कोई ईशा अंबानी की मेहंदी और संगीत में शामिल होने उदयपुर पहुंचा।

Deepika Padukone

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड के सभी दिग्गज सितारे नजर आए। शाहरुख खान से लेकर आमिर खान और ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, हर कोई ईशा अंबानी की मेहंदी और संगीत में शामिल होने उदयपुर पहुंचा। रविवार को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का संगीत का कार्यक्रम था, जिसमें सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड की बियॉन्से ने भी परफॉर्मेंस दी। इस संगीत से अब दीपिका का एक वीडियो वायरल हो गया है।

बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने किया डांस

ईशा-आनंद के संगीत में शाहरुख-गौरी खान, आमिर खान, ऐश्वर्या-अभिषेक और प्रियंका चोपड़ा ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। संगीत में मशहूर सिंगर बियॉन्से का एक स्पेशल कॉन्सर्ट भी रखा गया था। इसके बाद सभी बॉलीवुड सितारों ने संगीत का मजा लिया। पिछले महीने शादी करने वाले रणवीर-दीपिका भी संगीत में एक-दूसरे के साथ थिरकते नजर आए।

वायरल हुआ दीपिका पागुकोण का 'देसी डांस'

इस संगीत से अब दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दीपिका संगीत में मौजूद डीजे के साथ डांस कर रही हैं। लांल रंग के बैकलेस ब्लाउज पर सेक्सी लाल रंग की साड़ी पहने दीपिका 'लवरात्रि' के गाने 'चोगाड़ा तेरा' पर एकदम फ्री होकर मस्त अंदाज में डांस कर रही हैं। इस डांस को बाराती डांस कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।

तो वहीं पति रणवीर ने अपने रैप से जीता लोगों का दिल

जहां दीपिका ने संगीत में अपना देसी लुक दिखाया, तो वहीं रणवीर ने अपने रैप से लोगों का दिल जीत लिया। रणवीर ने वहां मौजूद डीजे के साथ रैप किया। ईशा अंबानी-आनंद पीरामल 12 दिसंबर को अंबानी हाउस एंटीलिया में शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने इटली के लेक कोमो में सितंबर में सगाई की थी। आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। 25 वर्षीय आनंद यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से इकोनॉमिक्‍स में स्नातक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+