क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

गिफ्ट में मिले 450 करोड़ के बंगले से सामने आई ईशा अंबानी की पहली तस्वीर, देखते रह जाएंगे

Google Oneindia News

नई दिल्ली। साल 2018 की सबसे बड़ी शादी संपन्न हो चुकी है। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शाही शादी 12 दिसंबर को संपन्न हुई। इस शादी में सब कुछ खास था। दुल्हन के लिवास से लेकर शाही मेहमान तक। शादी के वेन्यू से लेकर फंक्शन तक। ईशा अंबानी की शादी जब इतनी खास थी तो शादी में मिले तोहफे भी बेहद खास होंगे। शादी में आनंद के परिवार ने ईशा को तोहफे में 452 करोड़ का बंगला गिफ्ट किया। इस बंगले को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई और अब शादी के बाद इस बंगले से ईशा की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

<strong>पढ़ें-VIDEO: शादी के बाद साइना- कश्यप का रोमांटिक डांस, सबके सामने किया साइना को KISS</strong>पढ़ें-VIDEO: शादी के बाद साइना- कश्यप का रोमांटिक डांस, सबके सामने किया साइना को KISS

 450 करोड़ के बंगले से ईशा अंबानी की पहली तस्वीर

450 करोड़ के बंगले से ईशा अंबानी की पहली तस्वीर

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लोगों ने इन तस्वीरों को खूब पसंद किया। अब इस बंगले से ईशा अंबानी पहली तस्वीर सामने आई है जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में ईशा लाल रंग के गाउन में नजर आ रही है। शादी के बाद उन्होंने अपने दोस्तों के लिए खास पार्टी अपने नए घर पर होस्ट की थी। ये तस्वीर उसी पार्टी के दौरान ली गई थी।

 ससुर ने किया गिफ्ट

ससुर ने किया गिफ्ट

ईशा के ससुर अजय पीरामल ने अपने बेटे-बहू को शादी पर 450 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला गिफ्ट किया था। शादी के बाद ईशा अपने पति आनंद पीरामल के साथ इसी आलिशान बंगले में शिफ्ट हुई है। ये पांच मंजिला बंगाल मुंबई की महंगी और खूबसूरत लोकेशन वर्ली पर स्थित है। इस बंगले से अरब सागर और बांद्रा-वर्ली सीलिंक का खूबसूरत नज़ारा दिखता है। बंगले का नाम गुलीटा रखा गया है।

 50000 स्कवायर फुट में फैला है आलिशान बंगला

50000 स्कवायर फुट में फैला है आलिशान बंगला

ईशा अंबानी का ये बंगला 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। इसे 2012 में पीरामल ग्रुप ने हिंदुस्तान यूनिलीवर से खरीदा था, जिसके बाद इसे डायमंड थीम पर रिनोवेट किया गया। इस पांच मंजिला बंगले में तीन बेसमेंट हैं। इनमें से दो सर्विस और पार्किंग के लिए हैं। पहले बेसमेंट में लॉन, वॉटर पूल और एक मल्टीपरपज रूम है। बंगले में एंट्रेस लॉबी, लिविंग, टेंपल, डाइनिंग हॉल, मल्टीपरपज रूम और बेडरूम हैं। हर फ्लोर पर लाउंज और सर्वेंट क्वार्टर हैं। इस बंगले को इंग्लैंड के इंटीरियर डिजाइनर ने डिजाइन किया है।

<strong>पढ़ें-ईशा अंबानी को शादी में मिला 452 करोड़ का गिफ्ट, ससुर से तैयार करवाया खास तोहफा</strong>पढ़ें-ईशा अंबानी को शादी में मिला 452 करोड़ का गिफ्ट, ससुर से तैयार करवाया खास तोहफा

Comments
English summary
Isha Ambani First Picture from Rs 450 Crore Mansion gifted by her in laws on wedding.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X