Photos: जुड़वा बच्चों के साथ मुंबई पहुंचीं ईशा अंबानी, ऐसे किया गया ग्रैंड वेलकम

पिछले महीने जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद ईशा अंबानी पहली बार यूएसए से मुंबई लौटीं, जिनका भव्य स्वागत करने के लिए पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा।

Isha Ambani twins

Isha Ambani grand welcome: देश की सबसे बड़ी बिजनेसमैन फैमिली के घर खुशियां आई हैं। शनिवार का दिन उनके लिए बेहद खास रहा। मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी नाना-नानी बन गई हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिसके बाद वो जुड़वां बच्चों को लेकर अपने पति आनंद पीरामल संग मुंबई वापस आईं, जिनका ग्रैंड वेलकम किया गया। इस कपल ने 19 नवंबर को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था, जिसके बाद शनिवार को ईशा और आनंद अपने न्यू बोर्न बच्चों के साथ पहली बार घर आए।

लॉस एंजलिस में दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

लॉस एंजलिस में दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

दरअसल, पिछले महीने जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद ईशा पहली बार यूएसए से मुंबई लौटीं हैं। पूरा अंबानी परिवार ईशा को रिसीव करने के लिए पहुंचा। मालूम हो कि ईशा अंबानी ने अपने जुड़वां बच्चे (कृष्णा और आदिया) को कैलिफोर्निया के लॉस एंजलिस में जन्म दिया था। ऐसे में इस खास दिन का जश्न मनाते हुए अंबानी-पीरामल परिवार ने अपने मुंबई आवास में कपल और उनके नवजात बच्चों का शानदार स्वागत किया।

पूरा परिवार नए मेहमानों के लिए बेकरार

पूरा परिवार नए मेहमानों के लिए बेकरार

घर के प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया था और पूरी इमारत पर लाइटें लगाई गई थीं। घर पर पहुंचने पर ईशा अपने बच्चे को हाथों में पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान ईशा काफी सादगी भरे लुक में नजर आईं। अंबानी परिवार के सदस्य बच्चों से मिलने के लिए काफी बेकरार दिखाई दिए। बेटी के स्वागत में उनके पिता मुकेश अंबानी भी काफी खुश नजर आए। ईशा के दोनों भाई अनंत अंबानी और आकाश अंबानी भी वहां मौजूद थे और अपने एक्सटेंडेड फैमिली मेंबर्स को दुलार नजर आए। इस दौरान घर और उसके आसपास भारी सिक्योरिटी थी।

अलग-अलग मंदिरों के कई पंडितों को मुंबई बुलाया

अलग-अलग मंदिरों के कई पंडितों को मुंबई बुलाया

ईशा ने अपने जुड़वां बच्चों एक लड़की और एक लड़के का इस दुनिया में स्वागत किया है। कार्यक्रम के मुताबिक भारत के अलग-अलग मंदिरों के कई पंडितों को मुंबई बुलाया गया था, जहां बच्चों के लिए पूजा पाठ का रखी गई थी। आपको बता दें कि ईशा ने आनंद पीरामल से साल 2018 में शादी की थी। आनंद, स्वाति और अजय पीरामल के बेटे हैं, जो भारत में एक प्रमुख रियल एस्टेट फर्म, पीरामल रियल्टी के फाउंडर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+