क्रिकेट छोड़ एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं विराट कोहली, बीवी अनुष्का की फिल्म से होगी टक्कर

क्या टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं? इस सवाल ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी परेशान कर दिया है। विराट कोहली को दुबई में चल रहे एशिया कप से आराम दिया गया है। इसी बीच उन्होंने अपनी फिल्म की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है।

Virat Kohli, Anushka Sharma

नई दिल्ली। क्या टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं? इस सवाल ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी परेशान कर दिया है। विराट कोहली को दुबई में चल रहे एशिया कप से आराम दिया गया है। इसी बीच उन्होंने अपनी फिल्म की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है।

एक्टिंग में डेब्यू करेंगे विराट कोहली

एक्टिंग में डेब्यू करेंगे विराट कोहली

कई ऐड में काम कर चुके क्रिकेटर विराट कोहली जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। अब उनके सोशल मीडिया पोस्ट से तो ऐसा ही लग रहा है। कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, '10 सालों के बाद एक और डेब्यू। इंतजार नहीं कर सकता। #ट्रेलरदमूवी।' पोस्टर के अनुसार विराट की 'Trailer: The Movie' फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।

पत्नी अनुष्का की फिल्म से होगी टक्कर!

इसी दिन विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' भी रिलीज हो रही है। तो क्या विराट कोहली अपनी ही पत्नी को टक्कर देने जा रहे हैं? इसका खुलासा तो 28 सितंबर को ही होगा। विराट के पोस्ट पर नजर डालें तो ये उनके क्लोथिंग ब्रांड 'Wrogn' से जुड़ा हुआ लगता है। इस पोस्टर में विराट ने इसी ब्रांड के कपड़े पहने हैं और पोस्टर पर भी इसका नाम लिखा है। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं है कि ये एक फीचर फिल्म होगी या शॉर्ट फिल्म।

एशिया कप में दिया गया है कोहली को आराम

एशिया कप में दिया गया है कोहली को आराम

विराट कोहली को एशिया कप के लिए आराम दिया गया है। इंग्लैंड सीरीज के दौरान कोहली को पीठ में काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद उन्हें एशिया कप के लिए आराम दिया गया। वहीं अनुश्का की बात करें तो वरुण धवन के साथ 'सुई धागा' फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+