क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

क्या अब भी भारत में चल रहा है Tik-Tok, जानिए कब और कैसे लगेगा पूर्ण प्रतिबंध

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 29 जून को 59 चीनी ऐप्स को प्रतिबंधित करने का ऐलान किया। केंद्रीय आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत की सुरक्षा, रक्षा और अखंडता के लिए, भारत के लोगों के डेटा और गोपनीयता की रक्षा के लिए सरकार ने 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार की ओर से जिन 59 ऐप को प्रतिबंधित किया गया है उसमे सबसे लोकप्रिय टिकटॉक ऐप भी शामिल है। इन ऐप्स पर आईटी एक्ट की धारा 69ए के तहत प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि सरकार के इस ऐलान के बाद भी यह ऐप लोगों के फोन में उपलब्ध है, लिहाजा लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर कब यह ऐप प्रतिबंधित होगा।

Recommended Video

59 Chinese App Ban: India में TikTok से अरबों कमा रहा था China, अब लगा झटका | वनइंडिया हिंदी
गूगल प्ले स्टोर ने बटाया टिक-टॉक

गूगल प्ले स्टोर ने बटाया टिक-टॉक

सरकार के ऐलान के बाद गूगल प्ले स्टोर ने बड़ा फैसला लेते हुए टिकटॉक ऐप को स्टोर से हटा दिया है, लिहाजा जिन लोगों के फोन में यह ऐप नहीं है वह इस ऐप को फिर से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। यह पहली बार नहीं है जब टिकटॉक को सरकार ने प्रतिबंधित किया है, उससे पहले भी इस ऐप को पोर्नोग्राफी फैलाने के आरोप और निजता के हनन के चलते प्रतिबंधित किया था, लेकिन एक बार फिर से यह ऐप वापस प्ले स्टोर पर आ गया था। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आखिर कैसे सरकार इन ऐप्स को प्रतिबंधित करती है और उसके पास इसके लिए क्या पुख्ता हथियार है। सरकार की ओर से अभी तक इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कैसे इन ऐप्स को प्रतिबंधित किया जाएगा।

सिर्फ नोटिफिकेशन ने नहीं बनेगी बात

सिर्फ नोटिफिकेशन ने नहीं बनेगी बात

लेकिन माना जा रहा है कि नोटिफिकेशन जारी करने के बाद सरकार गूगल और अन्य उन प्लेटफॉर्म जहां से इन ऐप्स को डाउनलोड किया जाता है, उनसे कहेगी कि इन ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दें और इन ऐप्स पर आने वाले अपडेट को मुहैया ना कराएं। ऐसे में इन सभी 59 ऐप्स पर अपडेट आने बंद हो जाएंगे और ये काम नहीं कर सकेंगे। हालांकि इस पर हर किसी की नजर है कि सरकार कैसे इन 59 ऐप के प्रतिबंध को लागू कराती है। बता दें कि इससे पहले रूस ने भी टेलीग्राम ऐप को प्रतिबंधित किया था, लेकिन इसको लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाने में सरकार विफल रही थी, जिसके बाद कंपनी को सरकार ने अपने ऐप में कुछ बदलाव करने को कहा और फिर ऐप पर से प्रतिबंध हटा दिया गया। लिहाजा भारत सरकार को सिर्फ नोटिफिकेशन जारी करके ही संतुष्ट न हीं होना चाहिए, बल्कि इसे लागू कराने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

भारतीय कंपनियों में खुशी

भारतीय कंपनियों में खुशी

ऐप पर प्रतिबंध पर सरकार के फैसले के बाद चिंगारी ऐप के फाउंडर और प्रोडक्ट ऑफिसर सुमित घोष ने कहा कि भारत सरकार और आईटी मंत्रालय की ओर से यह बेहद अहम फैसला लिया गया है। काफी लंबे समय से टिकटॉक भारत में यूजर्स की जासूसी कर रहा था और उन्हें चीन भेज रहा था। हम खुश हैं कि सरकार ने आखिरकार यह कदम उठाया। मैं नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं। हम लोगों से अपील करते हैं कि वह चिंगारी ऐप को इस्तेमाल करें जोकि पूरी तरह से 100 फीसदी भारतीय ऐप है और भारतीयों ने इसे काफी मेहनत और लगन से बनाया है। उल्‍लेखनीय है कि भारत में चीनी ऐप्स की तुलना में देशी ऐप्स को बढ़ावा मिल रहा है। चिंगारी जैसे नए ऐप्स चीनी TikTok जैसे ऐप की जगह लेने को आ गए हैं। चीनी शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक को मात देने के लिए बनाए गए मित्रों (Mitron) ऐप ने लॉन्च के दो महीनों में ही एक नया कीर्तिमान बनाया है।

प्रतिबंध का भारत पर असर

प्रतिबंध का भारत पर असर

बता दें कि भारत में टिकटॉक के तकरीबन 10 करोड़ यूजर हैं। इसके हेलो, लाइकी, बीगो लाइव जैसे ऐप भी हैं, लेकिन अंग्रेजी में होने की वजह से भारत में लोग इसका कम इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जो लोग इन ऐप्स का इस्तेमाल करते थे, वह अब दूसरे विकल्प की तलाश करेंगे। भारत में इन ऐप्स के प्रतिबंध होने का भारतीयों पर भी असर देखने को मिलेगा क्योंकि इन कंपनियों के कई ऑफिस भारत में थे और इनके कर्मचारी भारतीय थे।

इन ऐप पर प्रतिबंध

इन ऐप पर प्रतिबंध

1.TikTok
2. Shareit
3. Kwai
4. UC Browser
5. Baidu map
6. Shein
7. Clash of Kings
8. DU battery saver
9. Helo
10. Likee
11. YouCam makeup
12. Mi Community
13. CM Browers
14. Virus Cleaner
15. APUS Browser
16. ROMWE
17. Club Factory
18. Newsdog
19. Beutry Plus
20. WeChat
21. UC News
22. QQ Mail
23. Weibo
24. Xender
25. QQ Music
26. QQ Newsfeed
27. Bigo Live
28. SelfieCity
29. Mail Master
30. Parallel Space
31. Mi Video Call - Xiaomi
32. WeSync
33. ES File Explorer
34. Viva Video - QU Video Inc
35. Meitu
36. Vigo Video
37. New Video Status
38. DU Recorder
39. Vault- Hide
40. Cache Cleaner DU App studio
41. DU Cleaner
42. DU Browser
43. Hago Play With New Friends
44. Cam Scanner
45. Clean Master - Cheetah Mobile
46. Wonder Camera
47. Photo Wonder
48. QQ Player
49. We Meet
50. Sweet Selfie
51. Baidu Translate
52. Vmate
53. QQ International
54. QQ Security Center
55. QQ Launcher
56. U Video
57. V fly Status Video
58. Mobile Legends
59. DU Privacy

इसे भी पढ़ें- एपल एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से हटा टिकटॉक, एक दिन पहले ही सरकार ने किया है बैनइसे भी पढ़ें- एपल एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से हटा टिकटॉक, एक दिन पहले ही सरकार ने किया है बैन

Comments
English summary
Is TikTok Still Working? From When TikTok Will Be Banned in India?
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X