कहीं मेमन की फांसी और पंजाब आतंकी हमले में कनेक्शन तो नहीं

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस घटना को पंजाब में आतंकवाद के फिर से सिर उठाने की घटना से जोड़कर भी देखा जा रहा है क्योंकि ऐसा ही बड़ा हमला पंजाब में 20 साल पहले हुआ था।

 link between Yakub Memon's hanging and Punjab terror attack

आतंकियों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया है उससे साफ जाहिर है कि वो सिर पर कफन बांध कर आए हैं। इस हमले ने जो सबसे बड़ा सवाल खड़ा किया है वो ये है कि इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है?

याकूब मेमन की फांसी तो नहीं है वजह

पंजाब आतंकी हमले का कनेक्शन 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट में दोषी याकूब मेमन की फांसी की सजा से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन चर्चाएं तेज हैं। आपको बताते चलें कि याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दिए जाने का ऐलान हो चुका है और अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।

आशंका थी कि याकूब की फांसी पर मुहर लगने के बाद आतंकी बदले में हमले की कार्रवाई कर सकते हैं। कहीं ये हमला याकूब की फांसी की सजा के विरोध में तो नहीं है। आतंकी कहीं ये संदेश तो नहीं देना चाहते हैं कि वो जम्मू-कश्मीर ही नहीं देश के किसी भी हिस्से में आतंकी कार्रवाई को अंजाम दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+