भारी-भरकम तलाक देकर करिश्मा के Ex पति संजय कपूर करेंगे तीसरी शादी?

नई दिल्ली। भारत के जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर की पिछले दिनों काफी चर्चा रही, वजह थी उनका और उनकी पत्नी अभिनेत्री करिश्मा कपूर का भारी-भरकम तलाक। करिश्मा कपूर से तलाक लेने में संजय कपूर को काफी मशक्कत करनी पड़ीं।

हालांकि मामला सैटल हो गया और करिश्मा कपूर को अब हर महीने संजय कपूर से 10 लाख रूपये मिलेंगे। वो अब संजय कपूर की मुंबई वाले बंग्ले में रहेंगी, बच्चों की कस्टडी भी करिश्मा के ही पास है।

करिश्मा के Ex पति संजय कपूर करेंगे तीसरी शादी

इतने भारी-भरकम तलाक के बाद और सामाजिक रूप से इज्जत का फलूदा बनने के बाद भी खबर है कि संजय कपूर फिर से शादी करने की तैयारी करने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो संजय कपूर इन दिनों मॉडल प्रिया सचदेव को डेट कर रहे हैं और अब करिश्मा से तलाक लेने के बाद वो शांत मन से प्रिया को अपनी बीवी बनाने जा रहे हैं।

संजय कपूर और प्रिया सचदेव कर रहे हैं डेटिंग!

कुछ अंग्रेजी वेबसाइटों के मुताबिक इन दिनों दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुटे हैं। अगर ये बातें सच होती हैं तो ये संजय कपूर की तीसरी और प्रिया की दूसरी शादी होगी।

लिव इन रिलेशन में संजय कपूर और प्रिया सचदेव!

प्रिया को पहली शादी से नौ साल की बेटी है, उनकी शादी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से काफी धूम-धाम से हुई थी, देश की लग्जरी शादियों में से एक प्रिय-विक्रम की शादी भी टिकी नहीं और टूट गई। प्रिया के खालीपन को संजय कपूर ने भरा और शायद अब दोनों एक होने जा रहे हैं। दोनों लंबे वक्त से लिव इन रिलेशन मेंं भी हैं।

संजय कपूर की होगी ये तीसरी शादी!

संजय कपूर करिश्मा कपूर से पहले फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी कर चुके थे, दोनों के अलग होने के बाद उन्होंने करिश्मा से ब्याह किया जिससे उन्हें दो बच्चे कियान और समीरा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+