क्या प्यार में फिर से दुखी हैं कंगना रनौत? फैंस को हैरान और परेशान कर देगी इंस्टाग्राम पोस्ट

क्या प्यार में फिर से दुखी हैं कंगना रनौत? फैंस को हैरान और परेशान कर देगी इंस्टाग्राम पोस्ट

मुबई, 29 नवंबर: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में आने के बाद से कंगना रनौत ने अपने करियर में बहुत कुछ किया है। कंगना को एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में भी मिली और कई अवॉर्ड भी मिले। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि फिल्म इंडस्ट्री के अंदर और बाहर दोनों जगह उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। पांब बार नेशनल अवार्ड जीत चुकीं कंगना रनौत को लेकर एक बात से भी इनकार नहीं किया जा सकत है कि वह प्यार में बहुत बदकिस्मत रही हैं। प्यार के मामले में हमेशा ही कंगना का दिल टूटा है। सोशल मीडिया पर कंगना के फैंस एक बार फिर से लग रहा है कि एक्ट्रेस प्यार में दुखी हैं। फैंस ये अंदाजा कंगना रनौत के नए पोस्ट से लगा रहे हैं।

क्या फिर से कंगना का प्यार में टूटा दिल?

क्या फिर से कंगना का प्यार में टूटा दिल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि वह जल्द ही अपने प्रेमी के बारे में सबको बताएंगी। उस वक्त से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि कंगना रनौत किसके साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अब कंगना अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसको लेकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कंगना का दिल प्यार में टूट गया है। कंगना के नए इंस्टाग्राम स्टोरी को देखकर फैंस हैरान भी हैं और परेशान भी।

Recommended Video

    Bollywood Actress Kanagan Ranaut को Delhi Assembly Pannel ने भेजा समन, जानें क्यों? | Oneindia Hindi
    कंगना ने लिखा,'तेरे लिए हम हैं जिये...कितने सितम हम पे सनम'

    कंगना ने लिखा,'तेरे लिए हम हैं जिये...कितने सितम हम पे सनम'

    कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक कपल एक दूसरे से गले मिलते दिख रहे हैं। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट शैडो इमेज है। इस तस्वीर के साथ कंगना रनौत ने लिखा है, ''तेरे लिए हम हैं जिये...कितने सितम हम पे सनम।''

    कंगना रनौत के इस पोस्ट से परेशान हुए फैंस

    कंगना रनौत के इस पोस्ट से परेशान हुए फैंस

    कंगना के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर कंगना के दिमाग में क्या चल रहा है। वहीं कईयों ने लिखा है कि ऐसा लगता है कि कंगना का दिल प्यार में फिर से टूट गया है। तो वहीं कुछ ने लिखा है कि कंगना प्यार में फिर से दुखी हैं। खैर, सच्चाई क्या है इस बारे में तो कंगना ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।

    ऋतिक रौशन के साथ रिलेशनशिप में थीं कंगना रनौत

    ऋतिक रौशन के साथ रिलेशनशिप में थीं कंगना रनौत

    एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम आखिरी बार अभिनेता ऋतिक रौशन के साथ जुड़ा था। कंगना रनौत और ऋतिक रौशन दो-तीन सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। कंगना के दावों के मुताबिक ऋतिक रौशन ने उनसे शादी करने का भी वादा किया था लेकिन बाद में वो पीछे हट गए थे। इस रिलेशनशिप को लेकर कंगना और ऋतिक में कानून लड़ाई भी जारी है। ऋतिक के अलावा कंगना आदित्य पंचोली और अध्ययन सुमन साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।

    कंगना रनौत की आने वाली फिल्मों के बारे में जानिए

    कंगना रनौत की आने वाली फिल्मों के बारे में जानिए

    कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछली बार 'थलाइवी' में नजर आई थीं। कंगना की आने वाली फिल्में हैं- धाकड़ और तेजस, जिसकी शूटिंग एक्ट्रेस ने पूरी कर ली है। इन फिल्मों के अलावा कंगना 'मणिकर्णिका रिटर्न्स', 'सीता- द इनकार्नेशन' और 'इमर्जेंसी' में भी काम करने वाली हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+