पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह से शादी के बाद क्या प्रेग्नेंट है अंजू? तीसरी बार मां बनने के सवाल पर तोड़ी चुप्पी?

Anju Nasrullah News: पाकिस्तान से कुछ दिनों पहले लौटी अंजू इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंजू 21 जुलाई 2023 को अपने पति और परिवार को बिना बताए पाकिस्तान गई थीं। पाकिस्तान जाकर अंजू ने अपने पाकिस्तानी फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से शादी कर ली थी। अंजू ने उसके बाद वहां इस्लाम धर्म अपना लिया था।

अंजू कुछ दिनों पहले अब महीनों बाद भारत लौटी हैं। अंजू के भारत लौटे हुए लगभग 20 दिन हो गए हैं। अंजू को लेकर सोशल मीडिया पर ये अफवाह सामने आई है कि वह प्रेग्नेंट हैं और पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह के बच्चे की मां बनने वाली हैं। अब अंजू ने खुद इन सवालों का जवाब दिया है।

Anju Nasrullah News

मां बनने की बात पर अंजू ने क्या कहा?

अंजू ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत आने के बाद वह अपने वकील से कानूनी सलाह मशविरा ले रही है। अंजू से जब पूछा गया कि क्या वह फिर से मां बनने वाली हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। अंजू ने कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। अंजू ने मुस्कराते हुए कहा कि ये सब अफवाह है।

Anju Nasrullah News

पति अरविंद से तलाक को लेकर अंजू ने कही ये बड़ी बात

पति अरविंद से तलाक लेने की बातों पर अंजू ने कहा कि इसमें भी कोई सच्चाई नहीं है। अंजू ने कहा कि, 'मैं किसी से भी छिप नहीं रही हूं। जब मैं पाकिस्तान से भारत आई थी तो मैंने मीडिया से बात की थी। मैंने कोई गलत काम नहीं किया है ना ही किसी कानून का उल्लंघन किया है।'

अंजू ने कहा कि, 'मैं पाकिस्तान में चार महीने और आठ दिन वहां रही थी लेकिन मैंने किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन नहीं किया था।'

अंजू के वकील जेएस सरोहा ने कहा है कि अंजू और अरविंद के बीच तलाक की बात सिर्फ एक अफवाह है। अंजू ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+