क्या बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट को दी जाती है शराब? कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने बताई सच्चाई

मुंबई। रियालिटी टीवी शो बिग बॉस का सीजन 14 भले ही खत्म हो गया है लेकिन उसके कंटेस्टेंट अभी भी चर्चा में हैं। बिग बॉस में कंटेस्टेंट को मिलने वालीं सुविधाओं से लेकर फीस तक, कई तरह की बातें सामने आती हैं। कई बार फोन इस्तेमाल करने जैसी बड़ी बातें भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में खबरे सामने आई थी कि, बिग बॉस के घर के अंदर कंटेस्टेंट को शराब परोसी जाती है। इस दावे पर अब बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे राहुल वैद्य ने खुलासा किया है।

राहुल ने बताया सच

राहुल ने बताया सच

एक इंटरव्यू में सिंगर राहुल वैद्य से पूछा गया कि, क्या बिग बॉस हाउस में रहने वाले सेलेब्रिटीज को शराब दी जाती है। इस पर राहुल ने कहा कि, बिग बॉस के घर में कभी भी किसी को शराब नहीं दी गई है। सिंगर ने ये जरूर माना है कि कुछ कंटेस्टेंट की ऐसी मांग थी, लेकिन मेकर्स की तरफ से कभी भी उन्हें पूरा नहीं किया गया। हम तो बिना शराब के ही कई बार बिग बॉस में इतने झगड़े और लड़ाई होती हैं, अगर शराब दे दी जाती तो घर की क्या हालत होती।

राहुल वैद्य सीजन 14 में रनर अप रहे थे

राहुल वैद्य सीजन 14 में रनर अप रहे थे

बता दें कि शराब से पहले सिगरेट भी एक मुद्दा था जो काफी लाइमलाइट में रहा था। वहीं अब मेकर्स ने सबकुछ साफ कर दिया है। पिछले कई सीजन से अब बिग बॉस के घर में एक स्मोकिंग रुम रख दिया गया है जहां कंटेस्टेंट आराम से जाकर स्मोकिंग कर सकते हैं। बता दें कि राहुल वैद्य सीजन 14 में रनर अप रहे थे और उन्हें हराकर रुबीना दिलैक विजेता बनी थीं। राहुल की निजी जिंदगी की तो वो गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राहुल ने बिग बॉस के घर से ही दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था जिस पर दिशा ने हां कर दी थी।

जल्द ही दिशा से शादी करेंगे राहुल

जल्द ही दिशा से शादी करेंगे राहुल

सिंगिंग के अलावा, राहुल एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। वे कहते हैं, "इंडियन आइडल के बाद मुझे लोगों का बहुत प्यार मिला था। बिग बॉस को मैं अपनी दूसरी पारी मानता हूं। ये मेरे लिए एक बहुत बड़ा मौका है, फिर से लोगों की मेमोरी में एक नए सिरे से लौटा हूं। सिंगिंग मेरी पहली मोहब्बत है और हमेशा रहेगी और उसके साथ अगर कोई अच्छी एक्टिंग का अवसर आता है तो मैं उसे जरूर एक्स्प्लोर करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+