व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट से बाहर आए इरफान खान, हाल ही में कैंसर का कराया है इलाज, तरह-तरह की चर्चाएं

नई दिल्ली। काफी वक्त से लंदन में अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर रहे इरफान खान मुंबई लौट आए हैं। कुछ समय पहले की कैंसर से जूझने वाले 52 साल के अभिनेता मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर से बाहर आते दिखे। जब एयरपोर्ट पर मीडिया ने उनकी तस्वीरें लेनी चाहीं तो उन्होंने अपने चेहरो को कपड़े से ढक लिया। इरफान के व्हीलचेयर से चलने को लेकर तरह- तरह की बातें हो रही हैं।

आखिर इरफान ने चेहरा क्यों छुपाया!

आखिर इरफान ने चेहरा क्यों छुपाया!

इरफान खान एयरपोर्ट से व्‍हीलचेयर पर निकले। उन्‍होंने सिर पर टोपी लगा रखी थी और अपना चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। एक्टर मीडियाये छुपने के लिए चेहरा तो अक्सर ढक लेते हैं लेकिन इरफान का व्हील चेयर पर होना उनके चाहने वालों को परेशान कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्हें कोई चोट लगी है। या फिर वो अभी कैंसर से पूरी तरह से नहीं उबरे हैं।

 इरफान को हुआ था कैंसर

इरफान को हुआ था कैंसर

इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर होने की बात सामने आने के बाद बीते साल वो इलाज के लिए विदेश गए थे। करीब एक साल तक उन्होंने इलाज कराया था। कुछ समय पहले ही उन्होंने कैंसर से ठीक होने और फिल्मों में वापसी की घोषणा की थी। जिसके बाद वो अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए थे।

 'अंग्रेजी मीडियम' में दिखेंगे इरफान

'अंग्रेजी मीडियम' में दिखेंगे इरफान

खान अपनी आने वाली फिल्‍म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर रहे हैं।इसमें उनके साथ करीना कपूर नजर आएंगी। 'अंग्रेजी मीडियम' 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' फिल्म का सीक्वल है। हिंदी मीडियम में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर नजर आई थीं। सबा कमर ने अपने किरदार से सुर्खियां बटोरी थीं। अब इरफान के साथ करीना दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+