इरफान खान के छोटे बेटे अयान ने पिता के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा कर लिखी ये भावुक बात
इरफान खान के छोटे बेटे अयान ने पिता के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा कर लिखी ये भावुक बात
मुंबई। अभिनेता इरफान खान के छोटे बेटे अयान ने पिता की मृत्यु के दो दिन बाद बचपन की तस्वीर की साझा जिसमें उन्होंने इमोशनल पोस्ट लिखा। अपने पिता का एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है।मालूम हो कि पिछले दो साल से दिग्गज कलाकार इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे जिसके चलते 29 अप्रैल को उनका निधन हो गया। एक्टर के यूं अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा। सभी कलाकार इरफान खान के निधन से दुखी हैं, साथ ही एक्टर के परिवार के लिए भी दुआ कर रहे हैं।

इरफान खान के छोटे बेटे ने ये फोटो शेयर कर दिया ये कैप्शन
इरफान के छोटे बेटे अयान खान बचपन का एक फोटो शेयर किया है। अयान ने इरफ़ान के साथ खुद की दो तस्वीरें साझा कीं- एक बच्चे के रूप में और दूसरी एक युवा के रूप में। इंस्टाग्राम पर उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "जिस मांस के टुकड़े के साथ हम इस धरती पर घुमते हैं वह आशीर्वाद है, वादा नहीं।" अयान के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।
View this post on InstagramThe flesh we roam this earth in is a blessing, not a promise.
A post shared by ayAAn khan (@arkane_7) on
पिता के साथ की ये दो फोटो की शेयर
जो अयान ने फोटो शेयर की उसमें पहली तस्वीर में अयान को अपने पिता के साथ बाइक पर हैं और पिता ड्राइव कर रहे और छोटे से अयान बाइक पर आगे बैठे हुए हैं। है, जबकि दूसरा उन्हें एक सड़क पर चलते दिखाया गया है - शायद लंदन में, जहाँ अभिनेता ने कई महीनों तक इलाज चला था। बचपन की फोटो में पिता पुत्र बाइक पर जहां बेहद करीब दिख रहे हैं वहीं लंदन की फोटो में दोनों एक दूसरे से दो गज की दूरी पर नजर आ रहे हैं। मानो अयान कह रहे हो कि पापा इतनी दूर क्यों चले गए।

इरफान की पत्नी सुतापा ने लिखी थीं ये इमोशनल पोस्ट
अयान ने अपनी मां सुतापा सिकदर के बयान को भी परिवार की ओर से साझा किया था। सुतापा ने लिखा था कि 'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे लिखें, जबकि पूरी दुनिया इसे व्यक्तिगत नुकसान मान रही है? हम अकेला कैसे महसूस कर सकते हैं जब लाखों लोग हमें सांत्वना दे रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं? सबको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ खोया नहीं है हमने पाया है। हमने पाया है जो हमने उनसे सीखा है।' यह उन चीजों का लाभ है जो उसने हमें सिखाई थी, और अब हम अंततः इसे लागू करना और विकसित करना शुरू करेंगे। फिर भी मैं उन चीजों को भरने की कोशिश करना चाहता हूं जो लोग पहले से ही नहीं जानते हैं।

"हमारा विवाह नहीं था, यह एक मिलन था।
सुतापा ने इरफ़ान के साथ "शानदार, सुंदर, भारी, दर्दनाक और रोमांचक यात्रा" के रूप में अपने जीवन को अभिव्यक्त किया और कहा, "हमारा विवाह नहीं था, यह एक मिलन था। हमें साथ में 35 साल हो चुके थे। यह एक शादी नहीं थी यह एक जुड़ाव था। मैं अपने छोटे से परिवार को देखती हूं, मेरे दोनों बेटे बाबिल और अयान के साथ। इरफान उन्हें रास्ता सिखाते हुए कहते थे 'वहां नहीं, यहां से मोड़ो' लेकिन जिंदगी सिनेमा नहीं और न ही यहां कोई रीटेक होता है।'

शुरु से मुश्किल दौर में इरफान के साथ थीं सुतापा
एनएसडी में इरफान के एडमिशन के कुछ समय बाद उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उन्हें घर से मिलने वाले पैसे भी बंद हो गए थे। एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए उन्होंने अपना कोर्स खत्म किया था। उस मुश्किल दौर में इरफान की क्लासमेट सुतापा सिकदर ने ही उनका साथ दिया था। 23 फरवरी 1995 में दोनों की शादी हुई। इरफान ने पीकू, लाइफ ऑफ पाई, द नेमसेक, स्लमडॉग मिलेनियर, पान सिंह तोमर, हासिल, लाइफ इन अ मेट्रो, तलवार, मकबूल, ये साली जिंदगी, हैदर जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया है।

बीमारी के बाद बॉलीवुड में वापसी करते हुए अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी की
बता दें कि साल 2018 में इरफान खान (Irrfan Khan) को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे।इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे। एक्टर इरफान खान अपने इलाज के कारण काफी दिनों तक बॉलीवुड से भी दूर रहे थे। हालांकि, लंदन से स्वस्थ होकर लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की और अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी की थी। इरफान खान को वर्सोवा के कब्रिस्तान में दफनाया गया। लॉकडाउन के कारण उनकी अंतिम विदाई में केवल 20 लोग ही शामिल हो पाए।












Click it and Unblock the Notifications