इमोशनल कविता के साथ इरफान ने पोस्ट की अपनी परछाई की फोटो, ऊपर वाले से मांगी दुआ

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के नायाब सितारों में से एक इरफान खान इन दिनों न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं, जिसके इलाज के लिए वो अपने परिवार संग लंदन रवाना हो गए हैं। उनके चाहने वाले उनके लिए ऊपर वाले से दुआएं मांग रहे हैं। इरफान की पत्नी और उनका पूरा परिवार इस वक्त उनके साथ साए की तरह खड़ा है। इरफान ने खुद ट्वीट करके बताया था कि उनके करीबी मित्रों और उनके परिवार के लोगों ने ही उन्हें इस अजीब रोग से लड़ने की ताकत दी है।

इरफान ने ट्वीट की अपनी परछाई की फोटो

इरफान ने एक बार फिर से ट्वीट करके ऊपर वाले से प्रार्थना की है कि वो उसके साथ हमेशा रहे, इरफान ने अपनी ट्वीट में अपनी परछाई की फोटो शेयर करते हुए एक बेहद ही इमोशनल कविता भी पोस्ट की है। कविता में इरफान खान ने ईश्वर को याद कर हमेशा साथ रहने की दुआ मांगी है।

इरफान का इलाज भारतीय डॉक्टर कर रहे हैं

इरफान का इलाज भारतीय डॉक्टर कर रहे हैं

आपको बता दें कि इरफान का इलाज भारतीय डॉक्टर कर रहे हैं, उन्होंने इरफान की बीमारी के बारे में काफी रिसर्च किया है और वह ऐसे मामलों के विशेषज्ञ हैं। डॉक्टर ने इरफान और उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि इससे उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। वह ठीक हो सकते हैं।

जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है....

जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है....

मालूम हो कि बीते शुक्रवार अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा- जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है, मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं, मुझे 'न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' नामक बीमारी हुई है लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है।

फैंस मांग रहे हैं दुआ

फैंस मांग रहे हैं दुआ

जैसे ही इरफान खान ने ये ट्वीट किया, उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा और वो सभी ऊपर वाले से इरफान के जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। हर कोई ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहा है कि उनका ये अभूतपूर्व सितारा जल्दी ठीक हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+