मणिपुर: इरोम शर्मिला शर्मिला ने BJP पर लगाया आरोप, कहा- मुझे टिकट और 36 करोड़ रुपए का दिया ऑफर

मणिपुर विधानसभा चुनाव में इस बार राज्य के मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खिलाफ मैदान में इरोम शर्मिला शर्मिला ने भाजपा पर आरोप लगाया है।

इंफाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव में इस बार दांव आजमा रही इरोम शर्मिला चानू ने कहा है कि उनके अनशन खत्म करने के कुछ दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनसे संपर्क किया था। शर्मिला के मुताबिक मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ उन्हें भाजपा ने टिकट देने की पेशकश भी की थी लेकिन वो निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहती थीं। शर्मिला ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें बताया था कि इबोबी सिंब के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए 36 करोड़ रुपए लगेंगे।

मणिपुर: ईरोम शर्मिला ने BJP पर लगाया आरोप, कहा- मुझे टिकट और 36 करोड़ रुपए का दिया ऑफर

मुझसे किया था संपर्क

समाचार चैनल एनडीटीवी से एक साक्षात्कार के दौरान शर्मिला ने कहा कि मुझसे भाजपा के नेता ने संपर्क किया था कि मैं उनके टिकट पर चुनाव लड़ूं। उनकी सलाह थी कि इबोबी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मुझे 36 करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी। अगर मेरे पास है तो मुझे इसे निकालना चाहिए। अगर नहीं तो केंद्र इसे देगा।

शर्मिला के मुताबिक उन्होंने कहा कि मैं चुनाव निर्दलीय लड़ूंगी। मैं किसी अन्य चुनावी दल की आलोचना नहीं करुंगी। मैं सिर्फ समाज में बदलाव लाना चाहती हूं। बता दें कि शर्मिला मणिपुर विधानसभा चुनाव में थोबल सीट से चुनाव लड़ेंगी जहां से कांग्रेस के उम्मीदवार और प्रदेश के मुख्यमंत्री इबोबी सिंह मैदान में हैं।

वहीं शर्मिला के इस दावे पर भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि यह पूरी तरह से झूठ है। कहा कि हमारा पूरा मणिपुर विधानसभा चुनाव का खर्चा इतना नहीं होता। माधव ने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए सम्मानजनक रास्तों का प्रयोग करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: शशिकला ने बताया, जयललिता के मौत के बाद वह क्यों नहीं बनीं मुख्यमंत्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+