जिद्दा की मॉडल रही हैं इरफान पठान की बीवी, उम्र में हैं 10 साल छोटी, खूबसूरती ऐसी कि नजर न हटे
नई दिल्ली, 27 मई। इस वक्त मशहूर क्रिकेटर और कमेंटेटर इरफान पठान और उनकी पत्नी सफा बेग सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित हैं, वजह है इरफान की पत्नी की फोटो। दरअसल इरफान ने हाल ही में एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो,उनकी पत्नी और बेटे इमरान पठान थे। तस्वीर में पत्नी सफा की फोटो ब्लर थी, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने इरफान की काफी आलोचना करनी शुरू कर दी और उन्हें ट्रोल करने लगे। जब लोगों ने उन्हें रुढ़िवादी कहना शुरू किया तो इरफान ने भी पलट कर जवाब दिया।

उसका स्वामी नहीं, साथी हूं: इरफान पठान
इरफान ने कहा कि ये उन्होंने नहीं किया है बल्कि सफा का ही फैसला था। उन्होंने Tweet किया कि "यह तस्वीर मेरी पत्नी ने मेरे बेटे के अकाउंट से पोस्ट की है। हमें बहुत नफरत मिल रही है। मुझे इसे यहां भी पोस्ट करने दें। उन्होंने अपनी पसंद से इस तस्वीर को धुंधला कर दिया। और हां, मैं उसका स्वामी नहीं, साथी हूं।"

ट्रोलर्स ने लगाई इरफान पठान की क्लास
हालांकि इरफान के इस कमेंट के बाद कुछ लोग इरफान के साथ आ गए और उन्होंने भी ट्रोलर्स की क्लास लगा दी। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब इरफान को उनकी बीवी का चेहरा ना दिखाए जाने के लिए ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।

10 साल छोटी सफा बेग से मक्का में निकाह किया था
आपको बता दें कि साल 2016 में इरफान ने अपने से 10 साल छोटी सफा बेग से मक्का में निकाह करके सबको चौंका दिया था। निकाह की पूरी प्रक्रिया मक्का की ग्रैंड मस्जिद में हुई। वैसे सफा रहतीं जरुर दुबई में थीं लेकिन वो मूल रूप से भारत के हैदराबाद शहर की रहने वाली हैं।

शादी से पहले सफा एक मॉडल थीं
शादी करने से पहले सफा एक मॉडल थीं और वो इंडियन इंटरनेशनल स्कूल अल जुबैल की पढ़ी हुई हैं । पठान की शादी को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया था। कहा जाता है कि इरफान और सफा की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी और दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया और परिवार वालों की सहमति के बाद ही दोनों का निकाह हुआ था।

शिवांगी के साथ रिलेशनशिप में थे इरफान
हालांकि इरफान शादी से पहले ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों का अफेयर पूरे 10 साल तक चला था। कहते हैं कि पठान और शिवांगी देव की पहली मुलाकात 2003 में एडिलेड में हुई थी। डेटिंग का यह सिलसिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा और दोनों नजदीक आ गए। शिवांगी खुद चार्टड अकाउंटेंट थीं,सबको लगता था कि दोनों जल्द शादी की खबर देंगे।

हमसफर के तौर पर हुई सफा की एंट्री
लेकिन दोनों के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे, वजह थी धर्म, लेकिन दोनों की जिद के चलते फिर घर वाले तैयार भी हुए लेकिन तब एक बड़ी शर्त इरफान ने शिवांगी के सामने रख दी थी कि वो शादी अपने बड़े भाई युसूफ पठान की शादी के बाद करेंगे, लेकिन शिवांगी और इंतजार करने के मूड में नहीं थी और इस वजह से फिर दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और उसके बाद उनकी लाइफ में सफा की एंट्री हुई वो भी हमसफर के तौर पर।












Click it and Unblock the Notifications