IRCTC: रेलवे 14 फरवरी से फिर से शुरू करने जा रही ये सर्विस, यात्रा करने से पहले जान लें ये बात

IRCTC: रेलवे 14 फरवरी से फिर से शुरू करने जा रही ये सर्विस, यात्रा करने से पहले जान लें ये बात

नई दिल्ली 11 फरवरी: भारतीय रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। अक्‍सर ट्रेन से सफर करने वालों के लिए ये बड़ी राहत की बात है। यात्रा करने वाले यात्रियों की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए भारतीय रेलवे ने फैसला किया है कि आईआरसीटी फिर से 14 फरवरी से सभी ट्रेनों में यात्र‍ियों को पका हुआ खाना देने की फूड सर्विस फिर से बहाल की जाएगी। हालांकि आईआरसीटी फूड सर्विस के दौरान सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करेगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) रेल मंत्रालय का एक सार्वजनिक उपक्रम है, जो भारतीय रेलवे के यात्रियों को प्रीमियम सेवाएं प्रदान करने में सबसे आगे रहा है।

Recommended Video

    Indian Railway: Rail Passengers को 14 February से सभी Trains में फिर मिलेगी ये सेवा | वनइंडिया हिंदी
    रेलवे बोर्ड से मिले दिशा-निर्देशों के तहत होगा काम

    रेलवे बोर्ड से मिले दिशा-निर्देशों के तहत होगा काम

    अब आईआरसीटीसी ट्रेनों में पके हुए भोजन की सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। पके हुए भोजन की बहाली रेलवे बोर्ड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई है। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण 23 मार्च 2020 को रेलवे की तरफ से खान-पान की सेवाओं को रोक दिया गया था।

    रेलवे ने अधिकारिक बयान में क्या कहा?

    रेलवे ने अधिकारिक बयान में क्या कहा?

    रेलवे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, ''428 ट्रेनों में पका हुआ खाना पहले से ही भारतीय रेलवे दे रहा है। कुल ट्रेनों में से दिसंबर 2021 तक 30 प्रतिशत ट्रेनों में फूड सर्विस दी जा रही है। जनवरी 2022 तक 80 प्रतिशत ट्रेनों में खाने-पीने की सेवा शुरू कर दी गई है। अब बचे हुए 20 फीसदी ट्रेनों में फूड सर्विस 14 फरवरी 2022 से शुरू कर दी जाएगी।''

    राजधानी, शताब्दी, दुरंतो को लेकर IRCTC ने कही ये बात

    राजधानी, शताब्दी, दुरंतो को लेकर IRCTC ने कही ये बात

    आईआरसीटीसी के आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "प्रीमियम ट्रेनों जैसे राजधानी, शताब्दी, दुरंतो में पका हुआ खाना दिसंबर 2021 में पहले ही बहाल कर दिया गया था। खाने के लिए तैयार भोजन भी जारी रहेगा।"

    बता दें कि 23 मार्च 2020 से कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सुरक्षा उपायों के कारण खानपान सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। देश में कोरोना पॉजिटिविटि रेट में गिरावट के साथ, ट्रेनों में खाने के लिए तैयार भोजन 5 अगस्त 2020 शुरू किया गया था लेकिन ये बहुत कम ट्रेनों के लिए था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+