IRCTC ने शुरू की नॉर्थ-ईस्ट के लिए 'भारत गौरव ट्रेन', जानें सुविधाएं और किन स्थानों की करवाई जाएगी यात्रा
IRCTC नॉर्थ-ईस्ट के लिए 'भारत गौरव ट्रेन' की शुरूआत कर रहा है। आइए जानते हैं क्या सुविधाएं दी जाएगी और किन स्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नॉर्थ-ईस्ट के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की 'भारत गौरव ट्रेन" का उद्घाटन करेंगे। देश की धार्मिक धरोहरों, ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक नजारों को यात्रियों को दिखाने के लिए केंद्र सरकार ने ये पहल की है। ये ट्रेन यात्रियों के साथ-साथ लेकर उनके सलेक्ट किए हुए पैकेज के तहत जगह- जगह की यात्रा करवाएगी।

लग्जरी बजट कोचों का यात्रियों के लिए होगा ऑप्शन
हालांकि दो साल पहले भारत सरकार ने भारत गौरव ट्रेन की शुरूआत की थी लेकिन कोरोना के चलते अधिक कस्टमर ना मिल पाने के कारण ये ट्रेन कुछ ही धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के टूर पैकेज के साथ अब तक शुरू हो पाई है। वहीं अब पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा भारत गौरव ट्रेन की शुरूआत हो रही है। इस ट्रेन में स्लीपर एसी 3 टायर और एसी 2 टायर के कुल दो गार्ड वैन समेत 14 से 20 कोच होंगे। यही नहीं यात्री लग्जरी बजट कोचों का विकल्प भी चुन सकेंगे।
दी जाएंगी ये सुविधाएं
इस यात्रा के दौरान लोकल ट्रांसपोर्ट, होटल समेत कई सुविधाएं दी जाएंगी। इस सुविधा के तहत यात्री पर्यटन या धार्मिक स्थलों पर लोकल ट्रांसपोर्ट के जरिए घूम सकेंगे साथ वहां के लोकल लजीज व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे और इसके साथ ही ठहरने के लिए होटल की भी व्यवस्था रहेगी।
भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन
उत्तर पूर्व सर्किट पर भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन 21 मार्च, 2023 से दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। 15 दिन 14 रात के इस पैकेज के तहत 'नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बियॉन्ड गुवाहाटी' यात्रा होगी।
नार्थ ईस्ट के इन जगहों का करवाएगी भ्रमण
भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन कुल लगभग 5,800 किलोमीटर करते हुए असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय से होकर गुजरेगी। दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी सभी यात्रा के लिए बोर्डिंग और डीबोर्डिंग विकल्प प्रदान किया जाएगा।
- गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी, कामाख्या मंदिर और उमानंद मंदिर पर सूर्यास्त का भ्रमण यात्री कर सकेंगे।
- ईटानगर के दर्शनीय स्थल जिनमें शिवसागर, अहोम साम्राज्य, तलातल घर, रंग घर और सिबसागर में शिव डोल का भ्रमण यात्री कर सकेंगे।
- काजीरंग के साथ ही चाय के हरे भरे बागान
- उनाकोटी - रॉक और पत्थर की नक्काशी, साथ ही घने जम्पुई हिल्स वनों का नजारा देख सकेंगे ।
- त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, उदयपुर और अगरतला का उज्जयंत पैलेस
- कोहिमा/दीमापुर/खोनोमा टोला
- शिलांग में उमियम झील और लोकल बाजारों का लुफ्त ले सकेंगे।
भारत गौरव ट्रेन की बुकिंग और किन रूट पर चल रही इसकी जानकारी आप https://www.irctctourism.com/bharatgaurav पर जाकर ले सकते हैं।
रामायण ट्रेन, गुरुकृपा ट्रेन की तर्ज पर चलाई जा रही ये टयूरिस्ट ट्रेन
गौरतलब है कि भारत गौरव ट्रेन की अब तक कुछ ही रूट पर चल पायी है। एक ट्रेन कोयंबटूर से शिरडी तक के लिए और दूसरी यात्रा दिल्ली से जनकपुर तक के लिए चलायी गई। रामायण ट्रेन, गुरुकृपा ट्रेन जो पहले आईटीआरसी द्वारा चलाई जा रही है उसी के तर्ज पर ये चलाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications