Special Train: रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग में किया बदलाव, सफर से पहले जरूर देख लें लिस्ट
Special Train: रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग के किया बदलाव, सफर से पहले जरूर देख लें लिस्ट
नई दिल्ली । भारतीय रेलवे(Indian Railway) ने कोरोना संकट के बीच श्रमिक स्पेशल, 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ 200 ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। देशभर के अलग-अलग शहरों के लिए ट्रेनें चलाई गई। रेलवे ने अब कुछ स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है, जिसके बारे में रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी है। रेलवे ने ऐसे ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की है, जिनके समय में बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पश्चिम मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के समय सारिणी में बदलाव किया है। ऐसे में अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो स्टेशन पहुंचने से पहले इन ट्रेनों की नई टाइमिंग के बारे में जरूर जान लें....

रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग के किया बदलाव
पश्चिम मध्य रेलवे ने उन ट्रेनों उन ट्रेनों की नई टाइमिंग सोशल मीडिया पर साझा की है। इन ट्रेनों में पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली अहमदाबाद -मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन और मुंबई सेंट्रल-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई से बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों के स्टेशनों पर रुकने के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे द्वारा ट्वीट कर दी गई जानकारी के मुताबिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09089/09090, जो कि अहमदाबाद से गोरखपुर के बीच चलती के समय में बदलाव किया गया है। स्पेशल ट्रेन नंबर 09083/09084 , जो कि अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर के बीच चलती है उसके समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा स्पेशल ट्रेन नंबर 02903/02904, जो कि मुंबई सेंट्रल से अमृतसर के बीच चलाई जा रही है उसके समय में बदलाव किया गया है।
Recommended Video

अहमदाबाद से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग बदली
अहमदाबाद से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग बदली है। नई टाइमिंग 1 जुलाई 2020 से प्रभावी होगा। नई टाइमिंग के मुताबिक अहमदाबाद से चलने वाली यह ट्रेन अब 23.30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 14.05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना रूट से होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। इसके अलावा रेलवे ने महाराष्ट्र से गाजीपुर के लिए जाने वाली ट्रेन में भी बदलाव किया है।

114 ट्रेनों में खाली सीटों की लिस्ट किया शेयर
हाल ही में रेलवे ने ऐसे 114 ट्रेनों की लिस्ट साझा की थी, जिसमें सीट खाली है। रेलवे ने ऐसा इसलिए किया ताकि लोग अपनी सुविधा के मुताबिक उन ट्रेनों में खाली सीटों पर टिकटों की बुकिंग कर सके। रेलवे द्वारा शेयर की गई लिस्ट में दरभंगा एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, अवध एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, भोपाल मेल और दूरंतो समेत ऐसे कई ट्रेनों के खाली सीटों की लिस्ट साझा की, जिसमें आप खाली सीटों की बुकिंग करवा सकते हैं।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications