रेलवे ने की ट्रेन कैंसिल होने पर रिफंड से जुड़ी अहम घोषणा, पढ़ें इसके बारे में खास बातें
नई दिल्लीः यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार नई सुविधाएं और नए नियम बना रहा है। भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को यात्रियों को एक नई सुविधा की घोषणा की, जिसके तहत अगर ट्रेन रद्द होती है तो यात्रियों को पैसा रिफंड कर दिया जाएगा। ये जानकारी आरटीसीटीसी के आधिकारी ट्विटर अकाउंट से दी गई। पहले ट्रेन रद्द होने के बाद यात्रियों को रिफंड के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था।

रेलवे ने शुक्रवार को ट्वीट करके यात्रियों को जानकारी दी कि, ट्रेन कैंसिल होने के बाद पीएनआर को कैंसिल कर दिया जाएगा। जिस अकाउंट से टिकट बुक की गई थी, उसी अकाउंट में पैसा रिफंड कर दिया जाएगा। इसके लिए ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर वीजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मॉडल बोलीं- कारोबारी ने अपने कुत्ते को सेक्स के लिए उकसाया, फिर...
इससे पहले रेलवे ने रेलवे की टिकट बुकिंग को बेहतर बनाने के लिए लोगों के लिए नई सुविधा दी। रेलवे की नई सुविधा के बाद आप तत्काल टिकटों की बुकिंग को तेजी से कर सकते हैं। अब यात्री एंड्रॉइड मोबाइल एप आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट के जरिए भी रेल टिकट बुक कर सकते हैं।
रेलवे की नई सुविधा के बाद तत्काल टिकट बहुत जल्दी बुक हो सकेंगे। जिसकी वजह से कई बार पेमेंट के दौरान बैंकों से OTP आने में देर हो जाती है और तब तक सारे सीट बुक हो जाते हैं। ऐसे में ये तरीका बेहतर हैं, क्योंकि इसमें आप पहले से आईआरसीटीसी वॉलेट में एडवांस में पैसा डालकर रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- एक रात के लिए दुल्हन बनते हैं किन्नर, जानिए फिर क्यों हो जाते हैं विधवा












Click it and Unblock the Notifications