होली पर रेलवे चलाएगा चार स्पेशल ट्रेन, जानिए शेड्यूल

नई दिल्ली। इस साल होली पर रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने ये निर्देश जारी किए। आनंद विहार, नंगल डैम, भठिंडा व कटरा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। होली के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन 12 मार्च से 26 मार्च के बीच होगा।

वाराणसी से वैष्णो देवी

वाराणसी से वैष्णो देवी

वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी स्पेशल- ट्रेन नंबर (04612/04611) 10 से 24 मार्च तक हर रविवार को चलेगी। कटरा से ट्रेन रात 23:30 बजे रवाना होकर लखनऊ होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। वहीं वाराणसी से 04611 मंगलवार को 12 से 26 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अम्बाला, जगाधरी, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर स्टेशन पर रुकेगी।

नंगल डैम से लखनऊ

नंगल डैम से लखनऊ

नंगल डैम- लखनऊ होली स्पेशल ट्रेन (04502/04501) 11 से 18 मार्च तक हर सोमवार को चलेगी। ट्रेन नंगल डैम से रात 23:45 बजे चलकर दोपहर 13:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से ट्रेन 12 से 19 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी। लखनऊ से रात 21:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 13:00 बजे नंगल डैम पहुंचेगी। ट्रेन रूप नगर, चंडीगढ़, अम्बाला, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं बरेली स्टेशन पर भी रुकेगी।

 बठिंडा-वाराणसी

बठिंडा-वाराणसी

भठिंडा-वाराणसी वीकली स्पेशल ट्रेन (04998/04997) 10 से 24 मार्च तक हर रविवार को चलने वाली ट्रेन बठिंडा से रविवार रात 20:50 बजे छूटकर सोमवार को 13:25 बजे लखनऊ और शाम 19:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 11 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक सोमवार चलेगी। वाराणसी से रात 21:20 बजे छूटकर अगली शाम 19:00 बजे बठिंडा पहुंचेगी। ट्रेन रामपुरा फूल, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद सहित कई अन्य स्टेशनों पर भी रुकेगी।

आनन्द विहार लखनऊ

आनन्द विहार लखनऊ

आनन्द विहार-लखनऊ स्पेशल (04414/04413) ट्रेन 12 से 21 मार्च तक हर मंगलवार और गुरुवार को रात 21:05 बजे छूटकर अगले दिन सुबह 5:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन 13 से 22 मार्च तक हर बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन लखनऊ से शाम 18:50 बजे छूटकर अगली सुबह 6:00 बजे आनन्द विहार पहुंचेगी। ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद व बरेली स्टेशन पर भी रुकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+