IRCTC News: 2 घंटे की तकनीकी खराबी के बाद ई-टिकट बुकिंग सेवाएं बहाल, यात्रियों का फूटा गुस्सा

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की वेबसाइट में गुरुवार को 2 घंटे के लिए तकनीकी खराबी के चलते ठप हो गई। जिसके कारण करीब लोग ई-टिकट बुक नहीं कर पाए। वहीं, टिकट आरक्षण के लिए ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर निर्भर रहने वाले यात्रियों से आग्रह किया जाता है कि वे धैर्य रखें क्योंकि आईआरसीटीसी इस समस्या का समाधान कर रहा है।

हालांकि, करीब 2 घंटे से अधिक समय तक तकनीकी समस्याओं का सामना करने के बाद, भारतीय रेलवे की ई-टिकट बुकिंग वेबसाइट ठीक से काम कर रही है। आईआरसीटीसी ने कहा कि वेबसाइट ठीक से काम कर रही है। एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया कि ई-टिकट बुकिंग 13:55 बजे फिर से शुरू कर दी गई है। दो घंटे टिकट बुक नहीं कर सके यात्री...

IRCTC E-ticket

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वेबसाइट डाउन हो गई, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि तकनीकी कारणों से ई-टिकट बुकिंग अस्थायी रूप से प्रभावित है। तकनीकी टीम इस पर काम कर रही है और बुकिंग जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

बहाल हुई वेबसाइट, IRCTC ने किया ऐलान
वहीं, दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर आईआरसीटीसी ने कहा कि वेबसाइट ठीक से काम कर रही है। एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया कि ई-टिकट बुकिंग 13:55 बजे फिर से शुरू कर दी गई है।

यात्रियों का फूटा गुस्सा
वेबसाइट बंद होने पर कई यात्रियों ने गुस्सा जताया। एक यूजर ने लिखा कि साइट रात 11:30 बजे से 12:30 बजे तक बंद रहती है। यह चिंता की बात है कि दैनिक रखरखाव के बाद आईआरसीटीसी साइट बंद हो जाती है। लेकिन, मुद्दा यह है कि इसका जिक्र इतनी देर से क्यों किया जा रहा है। एक यूजर ने वेबसाइट का वीडियो शेयर करते हुए आईआरसीटीसी से पूछा कि यह कैसी सेवा है? प्रीमियम तत्काल के लिए मोटी रकम ले रहे हैं, लेकिन रखरखाव बहुत खराब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+