नवरात्रि पर ट्रेनों में मिलेगा स्पेशल व्रत का खाना और फलाहार
नवरात्रि पर ट्रेनों में मिलेगा व्रत का खाना,
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) ने बताया है कि नवरात्रि के दौरान यात्रियों को स्पेशल 'व्रत का खाना' उपलब्ध कराया जाएगा। नवरात्रि के दौरान सफर करने वाले लोगों को, जो व्रत से रहते हैं खाने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए रेलवे ने सफर के दौरान फलाहारी भोजन उपलब्ध कराने का फैसला किया है। बुधवार से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है।

दो घंटे पहले देना होगा ऑर्डर
बताया गया है कि स्टेशनों पर स्थित रेस्टोरेंट में नवरात्री थाली, साबूदाना खिचड़ी, फलों की चाट तैयार की जाएगी तो यात्रियों को दी जाएगी। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के दो घंटे पहले इसके लिए ऑर्डर देना होगा। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचते ही यात्री की सीट पर उसका फलाहार डिलीवर कर दिया जाएगा। यात्री ई-कैटरिंग या फिर फूड ऑन ट्रैक मोबाइल एप से खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

इन स्टेशनों पर तैयार होगा स्पेशल व्रत का खाना
आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया है कि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, लखनऊ, अंबाला, झांसी, जयपुर, नागपुर, इटारसी, नासिक, रतलाम, दौंड रेलवे स्टेशनों पर नवरात्रि थाली, साबूदाना खिचड़ी और फलों की चाट तैयार हो रही है। पहले ये जो यात्री ऑर्डर देगा, उसे ये उपलब्ध कराया जाएगा।

व्रत करने वाले लोग खाते हैं खास खाना
नवरात्र में व्रत करने वाले लोग साबूदाना, सेंधा नमक, कुट्टू का आटा, दूध आदि से तैयार भोजन ही करते हैं। रास्ते में यात्रियों को व्रत का भोजन नहीं मिल पाता है। इस स्थिति में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए ये फलाहार बोजन उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications