इंडियन नेवी का समंदर में दिखा दबदबा, अरब सागर में ईरानी जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाया
भारतीय नौसेना का अरब सागर में दबदबा देखने को मिल रहा है। ताजा मामले में भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक और कामयाब ऑपरेशन को अंजाम दिया है। भारतीय नौसेना ने एक ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज को रेस्क्यू करने में सफलता हासिल कर ली। ये घटना आज शुक्रवार की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक 28 मार्च को एक ईरानी जहाज अल कमर 786 को समुद्री डाकूओं द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना ने अपने 2 जहाजों को भेजा। इस पर हथियारों से लैश 9 समुद्री डाकू सवार थे। इस जहाज को शुक्रवार को सफलता पूर्वक पकड़ लिया गया है।

अपहृत जहाज और उसके चालक दल को बचाने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा फिलहाल ऑपरेशन जारी है। अधिक जानकारी का इंतजार है। आपको बता दें कि भारतीय नौसेना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे उनकी राष्ट्रीयता कुछ भी हो।
इससे पहले जनवरी में भी भारतीय नौसेना ने ईरानी जहाज को सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया था। भारतीय युद्धपोत INS सुमित्रा ने अदन की खाड़ी में सोमाली समुद्री लुटेरों से 19 पाकिस्तानी नागरिकों समेत ईरानी जहाज को बचाया था।
इन लुटेरों ने मछली पकड़ने वाले जहाज को किडनैप कर लिया था। जहाज से इमरजेंसी कॉल आने के बाद युद्धपोत ने दूसरा समुद्री डकैती विरोधी अभियान चलाया और बड़ी सफलता हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications